छः पार्टीयों के साथ मजबूत गठबंधन भाजपा को असम से उखाड़ फेंकेगी : विकास उपाध्याय

विकास के प्रभार वाले शिव सागर से आज आरंभ हो रहे असम बचाव यात्रा में जितेन्द्र सिंह सम्मिलित होंगे

असम। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं असम प्रभारी विकास उपाध्याय की सक्रियता ने आज पूरे असम को कांग्रेसमय कर दिया है। जो कांग्रेस के लोग घर में बैठे थे, वे आज कांग्रेस के कार्यक्रमों में स्वस्फूर्त उपस्थित होकर विकास उपाध्याय के उद्बोधन को सुनने उतावले हैं। प्रशिक्षण स्थलों में कांग्रेसियों की भीड़ ऐसी कि जगह भी कम पड़ जा रही है। आज से असम में आरंभ होने वाले असम बचाव यात्रा में जबरदस्त भीड़ की संभावना है। विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले क्षेत्र अपर असम के शिव सागर से इसकी शुरूआत प्रभारी महासचिव जितेन्द्र सिंह एवं सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया की उपस्थिति में करने जा रहे हैं।

विकास उपाध्याय ने आज हजारों की संख्या में उपस्थित प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि वे असम के इस होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को उखाड़ फेंकें। जिस पार्टी ने असम की जनता से झूठे वादे कर पाँच साल तक सत्ता में बने रही, अब वो समय आ गया है कि उसे आप जहाँ आज बैठे हैं वहाँ बिठाया जाये। विकास उपाध्याय ने कहा कांग्रेस छः पार्टीयों से गठबंधन कर आज पूरे असम में मजबूत की स्थिति में है। वहीं असम की जनता इस गठबंधन को विश्वास कर पूरा समर्थन भी दे रही है।

यही वजह है कि कांग्रेस के लोग सक्रिय तो हुए ही हैं साथ ही आम जनता भी बढ़ चढ़कर कांग्रेस के इस अभियान में हिस्सा ले रही है। विकास उपाध्याय आज जिस प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस को संबोधित कर रहे थे, वहाँ निर्धारित स्थान की कमी पड़ गई थी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि असम चुनाव में क्या होने वाला है। लगातार असम के लोगों के साथ संपर्क में रहने की वजह से विकास उपाध्याय स्थानीय लोगों की मनः स्थिति पूरी तरह समझ चूके हैं और उन्हीं के अनुरूप लोगों को उनके बोलचाल के हिसाब से चर्चा करते हैं, जो बहुत ही प्रभावकारी साबित हो रहा है।

पूरे असम के चार स्थानों में शुरू होने वाले असम बचाव यात्रा की शुरूआत विकास उपाध्याय अपने प्रभार वाले अपर असम के महत्वपूर्ण स्थान शिव सागर से करने जा रहे हैं। इस यात्रा में कांग्रेस पार्टी के महासिचव एवं प्रभारी जितेन्द्र सिंह स्वयं सम्मिलित होकर असम के जनता की मनः स्थिति को समझने का प्रयास करेंगे। उनके साथ सीएलपी नेता देवव्रत सैकिया भी सम्मिलित होंगे, जिसकी तैयारी विकास उपाध्याय पिछले कई दिनों से कर रहे हैं और संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस यात्रा में पचास हजार से भी ज्यादा लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कर भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लेंगे।

ज्ञातव्य हो कि असम प्रदेश के अन्य दो स्थानों से निकलने वाले असम बचाव यात्रा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव एवं सांसद गौरव गोगई की उपस्थिति में निकाली जाएगी। विकास उपाध्याय ने कहा, 14 फरवरी को हमारे नेता राहूल गाँधी का असम में जनसभा प्रस्तावित है, जिसे ऐतिहासिक बनाने आज से शुरू होने वाले असम बचाव यात्रा सहायक सिद्ध होगी। विकास उपाध्याय की सक्रियता को लेकर असम ही नहीं, दिल्ली तक चर्चा जोरो में है और आगे चलकर वे और भी नये कलेवर में कांग्रेस को सक्रिय करने वे अपनी भूमिका साबित करेंगे।

More From Author

बालोद भाजपा महिला नेत्री डॉली साहू ने अपनी टीम के साथ आज आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की : घनश्याम चंद्राकर

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने पांच मोबाइल एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.