विधायक देवेन्द्र यादव ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिवस

भिलाई। शुक्रवार को भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बड़ी ही सादगी के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। दिन की शुरुआत उन्होंने सेक्टर-9 स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंचकर की। मंदिर में पहुंचकर हनुमान चालिसा का पाठ कर विधिविधान से पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने शहर वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर के पुजारियों का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर विधाायक निवास सेक्टर-5 में दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। विधायक देवेन्द्र यादव ने बधाई देने पहुंच रहे शुभचिंतकों से फूलों का गुलदस्ता देने के बजाय पौधा साथ लाने की अपील की जिसकी वजह से सुबह निवास पर पहुंचे लोगों ने पौधा भेंट किया।

विधायक देवेन्द्र यादव ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिवस

विधायक देवेन्द्र यादव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शुभचिंतकों द्वारा लाए गए पौधों का रोपण भी किया। विधायक देवेन्द्र ने वरिष्ठ जनों के साथ मिलकर सेक्टर-5 व आसपास के खाली स्थलों पर पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रकृति को सहेजना हम सभी की जिम्मेदारी है। जन्मदिन जैसे विशेष मौको पर पौधरोपण करना लंबे समय तक याद रहेगा। विधायक देवेन्द्र ने इस मौके सभी वरिष्ठजनों का आशीर्वाद लिया और पौधा भेंट करने के लिए आभार प्रकट किया।

जन्मदिन के मौके पर विधायक देवेन्द्र यादव ने एक नेक पहल और की। उन्होंने अपने निवास पर दिव्यांगों का सम्मान भी किया। इस मौके पर शहर से बड़ी संख्या में दिव्यांग जन विधायक निवास पर जुटे। सम्मान स्वरूप विधायक देवेन्द्र यादव ने उन्हें शॉल भेंट किया। विधायक से सम्मान पाने के बाद दिव्यांग जनों ने अपनी समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन भी देवेन्द्र यादव को सौंपा। ज्ञापन लेने के बाद विधायक देवेन्द्र यादव ने सभी दिव्यांग जनों से कहा कि उनकी जो भी समस्याएं होंगी उन्हें वे दूर करने का पूरा प्रयास करेंगे। विधायक देवेन्द्र यादव के जन्मदिन के मौके पर उनके निवास पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के जिला व ब्लाक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ता व आमलोग उपस्थित रहे।विधायक देवेन्द्र यादव ने सादगी के साथ मनाया अपना जन्मदिवस

गौठान पहुंचकर गोमाता को खिलाया चारा और गुड़

विधायक देवेंद्र यादव ने अपने जन्मदिन की सुबह गौठान में गोमाता की सेवा के साथ बिताया। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद वे सीधे कोसानाला स्थित गौठान पहुंचे। यहां उन्होंने गायों को चारा खिलाकर गौ माता की सेवा की। गोमाता को चारा व गुड़ खिलाया। बता दें कि विधायक देवेंद्र यादव ने अपने महापौर के कार्यकाल में गौठान का निर्माण कराया था। जहां शहर में सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़ कर गौठान में रखा जाता है। महापौर की प्रयास से प्रदेश का सबसे पहला शहरी गौठान बनाया गया है। जहां महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव समय समय पर गौठान पहुंच कर गौ माता की सेवा करते है। गौ माताओं के स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों और उनके खाने पीने के लिए चारा आदि की व्यवस्था का इंजाम देखते हैं।

More From Author

राज्यपाल उइके से उदय कुमार पण्डो ने की सौजन्य भेंट

विधायक देवेंद्र यादव के जन्म दिन पर एनएसयूआई दुर्ग ने एस आर हॉस्पिटल में किया 19 यूनिट रक्तदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.