बलरामपुर 14 मार्च 2021 : जिला नोडल अधिकारी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम बलरामपुर ने बताया कि 15 मार्च से 22 मार्च तक राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत् 01 से 19 वर्षीय बच्चों/किशोर/किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा(एल्बेंडाजोल) समुदाय स्तर पर मितानिन/आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण कर खिलाई जावेगी। इस कार्यक्रम का संचालन कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए संचालन किया जावेगा।
एल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 2 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को आधी गोली तथा 3 से 19 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों को पूरी गोली खिलाई जावेगी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत कुल 396558 बच्चों(1 से 19 वर्ष) को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र, चिकित्सा अधिकारी, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एएनएम, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सम्पर्क करें। उन्होंने आम जनता से अपील किया है कि उक्त स्वास्थ्य सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ लें।