मुंगेली : कलेक्टर ने दी सेवा निवृत्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भू-आर्य को भावभीनी विदाई

मुंगेली 01 अप्रैल 2021 : कलेक्टर पी.एस एल्मा ने सेवा निवृत्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. रूपेन्द्र कुमार भू-आर्य को भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर एल्मा ने अपने चेम्बर में डाॅ भू-आर्य को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हे सम्मानित किया। कलेक्टर  एल्मा ने डाॅ. भू-आर्य के व्यक्तिव और कार्य कुशलता की सराहना करते हुए उनके दीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर द्वय  रजनी भगत एवं निकिता मरकाम भी मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि डाॅ. रूपेन्द्र कुमार भूआर्य जन्म 13 मार्च 1956 को ग्राम अर्जुन्द्रा जिला दुर्ग में हुआ। डॉ. भूआर्य बचपन से ही पढ़ाई में तेज एवं लगन होने के कारण पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में वर्ष 1977 से 1982 तक एम.बी.बी.एस. की पढ़ाई की। एम.बी.बी.एस.के पढ़ाई की पश्चात् चिकित्सकीय सेवा हेतु उनकी प्रथम नियुक्ति 21 सितम्बर 1984 को हुआ।मुंगेली : कलेक्टर ने दी सेवा निवृत्त सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भू-आर्य को भावभीनी विदाई

डाॅ भू-आर्य 21 सितम्बर 1984 से वर्ष 1990 तक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जोबी ,जिला रायगढ़ में पदस्थ रहकर ग्रामीण अंचल के मरीजो एवं हितग्राहियों की चिकित्सकीय सेवा की। तत्पश्चात वर्ष 1990 से 1992 तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अम्बागढ़ चैकी, जिला राजनंदगांव में खण्ड चिकित्सा अधिकारी का कार्य सम्पादित किया। कार्य सम्पादन के दौरान डॉ. भूआर्य, का उच्च शिक्षा ग्रहण हेतु एम.डी. पैथोलॉजी विभाग में चयनित होकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 1992 से 1996 तक पढ़ाई की।

एम.डी.पैथोलॉजी के पढ़ाई के पश्चात पुनः चिकित्सकीय सेवा दिये जाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कवर्धा में चिकित्सा अधिकारी के रूप में 1996 से 2003 तक पदस्थ रहे। इसी कड़ी में डॉ. भूआर्य ने वर्ष 2003 से 2005 तक जिला अस्पताल महासमुंद में प्रभारी सिविल सर्जन के पद पर कार्य किया। डाॅ भू-आर्य वर्ष 2005 से 2013 तक जिला चिकित्सालय कवर्धा में पैथोलॉजिस्ट के रूप में सेवायें दी। डाॅ. भू-आर्य पैथोलॉजिस्ट के कार्य के दौरान ही वर्ष 2013 से 2016 तक प्रभारी सिविल सर्जन, जिला चिकित्सालय कवर्धा में कार्य किया।

तत्पश्चात् डाॅ. भू-आर्य 09 अगस्त 2016 से 31 मार्च 2021 तक जिला चिकित्सालय मुंगेली में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक का दायित्व सम्हाला। डाॅ. भू-आर्य के कुशल मार्गदर्शन में कायाकल्प योजना वर्ष 2019-20 में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान जिला चिकित्सालय मुंगेली को प्राप्त हुआ है। डाॅ. भू-आर्य मिलनसार,व् यक्तित्व के धनी, सरल स्वभाव एवं नम्र शैली के व्यक्ति है।

More From Author

मंत्री मण्डलीय उप समिति की बैठक में धान की ई-नीलामी की समीक्षा

निकाह को आसान बनाने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जारी किया संकल्प पत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.