मुंगेली : जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित

मुंगेली 02 अप्रैल 2022 : रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागृह में आज जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड स्तर में आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता से चयनित प्रतिभागी शामिल हुए।

मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कुआंगांव के सुरसरोहण मानस मंडली ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पथरिया विकासखण्ड के ग्राम खपरी के सुरताल मानस मंडली ने द्वितीय स्थान और ग्राम भरेवा के तुलसी तोर अमृतवाणी मानस मण्डली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ग्राम कुआंगांव के सुरसरोहण मानस मंडली को 50 हजार रुपए राशि का चेक, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मानस मण्डली प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में ए.पी.सी. यू.के.शर्मा, अशोक कश्यप और शिक्षिका शकुंतला सिंह राजपूत शामिल रहे।

जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागी जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इससे पहले जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का भगवान श्रीराम और मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया।

जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में जिले के तीनों विकासखण्ड में आयोजित रामायण मण्डली प्रतियोगिता से चयनित कुल 09 मानस मण्डली प्रतिभागी शामिल हुए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह खुशी की बात है।

उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों में चलना चाहिए। उनके आदर्शों को अपनाते हुए अपने माता-पिता की सेवा करने की बात कही। नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी ने कहा कि यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि जिस प्रभु श्रीराम का हम सुबह स्मरण करते हुए उठते हैं। उस प्रभु श्रीराम का रामायण मण्डली के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमंे जीवन में किन-किन बातों का निर्वहन करना चाहिए यह रामायण से सीखने को मिलती है।

कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि रामायण मण्डली का आयोजन का मुख्य उद्देश्य राज्य शासन द्वारा इसका संरक्षण और संवर्धन किया जाना है। उन्होंने जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। छ.ग. अनुसूचित जाति प्राधिकरण के सदस्य रत्नावली कौशल, पुलिस अधीक्षक डी. आर. आँचला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डी. एस. राजपूत ने भी रामायण मण्डली प्रतियोगिता कार्यक्रम को संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रजनी मानिक सोनवानी, वशी उल्लाह खान, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक शिवकुमार बंजारा, रामकुमार साहू, मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

More From Author

गौठान में सामग्री निर्माण से लेकर इसके वैल्यू एडिशन और बेचने तक की बनाई पुख्ता व्यवस्था : मुख्यमंत्री बघेल

जांजगीर चांपा : स्वर्गीय बिसाहूदास महंत को पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया की प्रस्तुतियों ने दी विनम्र श्रद्धाञ्जलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.