महासमुंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 200 जोड़े बंधे विवाह बंधन में

महासमुंद : कन्या का विवाह एक पवित्र संयोग मन कहा जाता है। आज रामनवमी के शुभ दिन महासमुंद के संजय कानन उद्यान में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही सुखी दाम्पत्य जीवन की शुभकामना भी दी और उपहार भेंट किए। महिला एवं बाल विकास विभाग के ज़िला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डे ने बताया कि आज मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।

संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि विवाह जीवन का एक पवित्र बंधन है। पति-पत्नी का संबंध दुनिया का सबसे विश्वसनीय संबंध होता है। सुख-दुख में वे हमेशा एक-दूसरे का कंधे से कंधा मिलाकर साथ निभाते है। चाहे वे सामाजिक दायित्व का मामला हो या पारिवारिक मसला वे हर परिस्थिति में खरे उतरते हैं।

उन्होंने कहा कि निर्धन कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वरदान है। इस योजना के माध्यम से फिजुल खर्च एवं दहेज प्रथा जैसे कुरीतियों को समाप्त करने का एक अच्छा माध्यम है। अब ऐसे कन्याओं के माता-पिता को आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने नवदम्पतियों को सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं महिला बाल विकास विभाग की टीम को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

चंद्राकर ने कहा कि शादी सामाजिक जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है। यह वर-वधु का नहीं बल्कि दो दिलों का मिलन और दो परिवारों का एक होना भी है। समाज में हम सब की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, चाहे वो सामाजिक, संस्कृति, आर्थिक किसी भी क्षेत्र में हो। हम सबको मिलजुल कर अपने दायित्वों का निर्वहन करना होता है। राज्य सरकार ने जनता की बेहतरी के लिए कई बेहतर योजनाएं बनाई है। जिनमें से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना भी एक है, जिसका फायदा राज्य के हर वर्ग के गरीब व्यक्ति को मिल रहा है।

जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने वर-वधुओं को अपने गृहस्थ जीवन में प्रवेश करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य अनिता रावटे, महिला नागरिक सहकारी बैंक महासमुंद की अध्यक्ष अरूणा शुक्ला, जनपद पंचायत महासमुंद की उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम सहित संगठन पदाधिकारी रश्मि चंद्राकर, राशि महिलांग, अन्नू चंद्राकर उपस्थित थे।

More From Author

अम्बिकापुर : गोठान में मल्चिंग विधि से खेती कर उपजाया बम्पर टमाटर

धमतरी : कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों की 15 अप्रैल के बाद उपस्थिति अनिवार्य नहीं होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.