उत्तराखंड : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार शाम एक बस खाई में गिर गई। इसमें मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के 28 तीर्थयात्री और ड्राइवर-क्लीनर समेत 30 लोग सवार थे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक न्यूज एजेंसी से कहा- हादसे में 26 लोगों की मौत हुई है। सभी यात्री चारधाम यात्रा पर जा रहे थे। हादसा कैसे हुआ, घायल ड्राइवर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बताया…
मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद: CM
CM शिवराज ने मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए की मदद देने की घोषणा की है। गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। CM ने कहा कि घायलों का इलाज फ्री हो, इसकी भी व्यवस्था करेंगे।
ये हैं यात्रियों के नाम
बस में ड्राइवर और क्लीनर के अलावा 14 पुरुष और 14 महिलाएं सवार थे
राजकुमार (38), राजकुंवर (58, महिला), मेनका प्रसाद (56), सरोज (54, महिला), बद्रीप्रसाद (63), करन सिंह (62), उदय सिंह (63), हक्की राजा (60), चंद्रकली (61, महिला), मोतीलाल (62), बलदेव (77, महिला), कुसुम बाई (77, महिला), अनिल कुमारी (50, महिला), कारसन बिहारी (69), प्रभा (63, महिला), शकुंतला (60, महिला), पार्वती (62, महिला), शीला बाई (61, महिला), विश्वकांत (39), चंद्रकला (57, महिला), कंछेदीलाल (62), राजाभाई (59), धनीराम (72), कामबाई (57, महिला), वृंदावन (61), कमला (59, महिला), रामसखी (63, महिला), गीताबाई (55, महिला)।