आम आदमी पार्टी धरसीवा में दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ताओं को परमानंद जांगड़े ने पार्टी प्रवेश कराया

रायपुर : आम आदमी पार्टी मिशन 2023 को लेकर अब छत्तीसगढ़ में पार्टी विस्तार के लिये चरण बद्ध योजना के तहत ग्राम संवाद अभियान का पखवाड़ा चला रहे है। पुरे प्रदेश के 90 विधानसभा में पार्टी ग्राम संवाद चला रही है। धरसींवा विधान सभा में ग्राम संवाद धरसीवा एवं नगर पंचायत कुरा में संपन्न किया गया जिसमें आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पुरे जोश के साथ आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की सरकार एवं पंजाब में आम आदमी की सरकार के जन हितेशि योजनाओं को धरसीवा विधानसभा में जन जन तक पहुँचा रहे है।

जांगड़े ने आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यों के बारे बताया की भारत के इतिहास में पहली बार को राजनीतिक पार्टी ने शिक्षा स्वास्थ्य एवं गुणवत्ता युक्त स्मार्ट नागरिक सुविधा के क्षेत्र में समतामूलक समान नागरिक सुविधा के दिशा में अमिट छाप कार्य किया है। जिसे नये भारत के निर्माण अथवा भारत की दूसरी आज़ादी का नारा कहाँ जा सकता है।

आम आदमी पार्टी की सबसे महत्त्वपूर्ण योजना जो देश के आजादी के बाद पहली बार कोई राजनीतिक दल गुणवत्ता युक्त उच्च स्तरीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था निशुल्क सुगम पेयजल बिजली आपूर्ती सेवा व्यवस्थित बुनियादी गुणवत्तायुक्त स्मार्ट नागरिक सुविधा महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा तथा निराश्रित पेंशन योजना ,रोज़गार के समुचित प्रबंधन , दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी ,संविदा कर्मचारीयो के लिये आम आदमी पार्टी द्वारा नेक कार्य किया है। जो देश हाई नही दुनिया आम आदमी पार्टी के सरकार की प्रशंसा कर रही है। पार्टी के पुनीत कार्य को धरसीवा विधान सभा के गावँ गावँ गली गली में आम जनता को ग्राम संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जन जन तक पहुँचा रहे है।

स्टेट प्रवेक्षक परमानंद जांगड़े ने इसी कड़ी में सतनामी समाज के प्रदेश के दिग्गज सामाजिक कार्यकर्ता जय बहादुर बंजारे , बी एल गिलहरे जी सेवा निवृत्त प्राचार्य , लल्लू राम भारद्वाज पूर्व सरपंच दर्रा , राकेश कुमार बघेल जी (बी ई ) गजेन्द्र कुमार साहू राजू कश्यप को आम आदमी पार्टी में स्टेट प्रवेक्षक परमानंद जांगड़े ने पार्टी की विधिवत सदस्यता दिलाई।

ग्राम संवाद अभियान को सफल बनाने में विधान सभा अध्यक्ष संतोष दुबे विराज किशोर साहू युथ जिला उपाध्यक्ष ,राम किशोर सेन उपाध्यक्ष मती ललिता मांडेकर उपाध्यक्ष सुनील वर्मा उपाध्यक्ष
तेजेंद्र चंद्राकर मीडिया प्रभारी
विशाल मेंरिशा यूथ अध्यक्ष विधानसभा
दिलीप जांगड़े गजेन्द्र साहू विश्वनाथ महिलांग जितेंद्र टंडन आदि दर्जनो पदाधिकारीयो ने
आम आदमी पार्टी धरसीवा एवं नगर पंचायत कुरा में ग्राम संवाद किया तथा नये सदस्यों के पार्टी प्रवेश में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More From Author

कारगिल युद्ध के हीरो छत्तीसगढ़ के गौरव शहीद कौशल यादव को शहादत दिवस पर महापौर एजाज ढेबर, संस्कृति विभाग अध्यक्ष आकाश तिवारी ने दी आदरांजलि

जांजगीर-चाम्पा:का हो गे बबा…ऐति आ न दई..ए नोनी लान आवेदन ल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.