मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चारामा में किया भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति का अनावरण

रायपुर, 13 अगस्त 2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दोपहर को कांकेर जिले के विकासखंड मुख्यालय चारामा में भगवान बिरसा मुंडा की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। चारामा से कोरर मार्ग पर दरगहन चौक में आदिवासी समाज द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना की गई है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना करते हुए मूर्ति का अनावरण किया। साथ ही क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए समाज के गौरव बिरसा मुंडा का स्मरण कर उनकी मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बघेल ने परिसर में कदंब का पौधे लगाकर उसे सींचा।

इस अवसर पर विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी, सर्व आदिवासी समाज के जिलाध्यक्ष जीवन ठाकुर, गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष मानक दरपट्टी, चारामा अध्यक्ष रैनसिंह कांगे, सर्व आदिवासी समाज चारामा अध्यक्ष गौतम कुंजाम, समाज प्रमुख ठाकुर राम कश्यप सहित आदिवासी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने दानदाता का किया सम्मान:- इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दरगहन चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति की स्थापना हेतु जमीन दान में देने वाले जोशी परिवार का सम्मान शाल और फल भेंट कर किया। परिवार की ओर से वयोवृद्ध चंद्रकांत, मती हरिप्रिया जोशी ने मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नन्हीं बालिका कु. तनु जोशी के साथ भेंट कर तस्वीर भी खिंचाई।

More From Author

पेसा कानून में ग्रामसभा को दिये गये अधिकारों की जानकारी देने चलाया जायेगा जनजागरण अभियान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राज्यपाल उइके ने भारतीय सेना के वीरता पुरस्कार प्राप्त जवानों को किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.