रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाने का आह्वान किया गया..इसी के अंतर्गत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला रायपुर द्वारा निम्न कार्यक्रम किए गए..
1/ तेलीबांधा गुरुद्वारा में माथा टेका गया एवं ग्रंथि साहब जगतार सिंह साहब का सम्मान किया गया तथा मोदी जी की सेहत एवं दीर्घायु की एवं देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की गई
2/छोटापारा स्थित जैन स्थानक सुराणा भवन में परम पूज्य अक्षय मुनि जी महाराज एवं परम पूज्य दिनेश मुनि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर मोदी जी एवं देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की
3/ सेंट पॉल चर्च में फादर अजय मार्टिन एवं उनके सेवकों का सम्मान कर कलिसा में मोदी की सेहत एवं दीर्घायु एवं देश के विकास के लिए दुआ की गई
4/सरकारे छत्तीसगढ़ हजरत बंजारी वाले बाबा की दरगाह पर खादिम साहब का इस्तकबाल कर दरगाह में चादर पेश की एवं मोदी जी की दीर्घायु एवं स्वास्थ्य तथा देश की तरक्की और अमन के लिए दुआ की गई
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री सम्मानीय किशोर महानंद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा सम्मानीय नजमा अजीम, प्रदेश कोषाध्यक्ष मखमूर इकबाल, प्रदेश मंत्री सैयद राजा , असगल अली, निजाम शेख, रिहाना बाजी, सौरभ देव , एवं जिला अध्यक्ष जसपाल रंधावा, जिला उपाध्यक्ष गुलाम गौस खान, जिला मंत्री नौशाद अली, जिला कार्यालय प्रभारी मंत्री जीशान सिद्दिकी एवं गुढ़ियारी मंडल अध्यक्षा शाहीन बानो एवं विनय बेहरा, मासूम परवेज, आतिफ भाई एवं अनेक मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम का संचालन गुलाम गौस खान द्वारा किया गया..