हिमाचल विधानसभा में CM भूपेश बघेल को बड़ी जिम्मेदार, कांग्रेस ने बनाया स्टार प्रचारक, पार्टी के सीनियर ऑब्जर्वर भी हैं

रायपुर : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपना स्टार प्रचारक बनाया है। इस सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 40 नेताओं के नाम हैं। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया था।

हिमाचल प्रदेश चुनाव की घोषणा पिछले दिनों की गई। उसके बाद से ही वहां राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। इसके लिए 25 अक्टूबर तक नामांकन होने हैं। कांग्रेस ने करीब 60 प्रत्याशियाें की घोषणा भी कर दी है। इस बीच 40 नेताओं को स्टार प्रचारक बनाते हुए सूची जारी कर दी गई है।

स्टार प्रचारकाें में सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरीश रावत, प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री, सुखविंदर सिंह सुखु, रणदीप सिंह सुरजेवाला, विप्लव ठाकुर, सचिन पायलट, राज बब्बर, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, पवन खेड़ा, कर्नल धनीराम शांडिल, प्रताप सिंह बाजवा, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सुप्रिया श्रीनेत, आशा कुमारी, संजय दत्त, तजिंदर पाल सिंह बिट्टू, गुरकीरत सिंह कोटली, कौल सिंह ठाकुर, राम लाल ठाकुर, राजेंद्र राणा, विक्रमादित्य सिंह, चंदर कुमार, श्रीनिवास बी वी, विनय कुमार, डीवीएस राणा, अमरिंदर सिंह बराड़, अलका लांबा, राजेश लिलोठिया और आचार्य प्रमोद कृष्णम के नाम शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, यह बड़ी उपलब्धि है। लगातार हाईकमान का भरोसा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी पर बढ़ता जा रहा है। देश में जहां भी चुनाव होते हैं, भूपेश बघेल जी स्टार प्रचारक बनाये जाते हैं। हिमाचल प्रदेश में वे सीनियर ऑब्जर्वर थे अब स्टार प्रचारक की भी जिम्मेदारी मिली है। निश्चित रूप से उनकी रणनीति और आक्रामक शैली का फायदा पार्टी को मिलेगा।

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के सेट पर एक हादसे का शिकार हुए अमिताभ बच्चन

भाजपा ने भी शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी किया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 नाम शामिल हैं।

धमतरी: जिला स्तर पर राज्योत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम 01 नवम्बर को

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीट हैं। 35 सीट पर बहुमत होना है। 2017 के चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर सरकार बनाई। कांग्रेस ने वहां 21 सीट जीती है। वहीं तीन सीटों पर अन्य का कब्जा है।

More From Author

सड़क हादसा : हाई स्पीड में पांच करोड़ की कार रेलिंग से टकराई, कोई घायल नहीं

अयोध्या : पीएम मोदी दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए, बोले-आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.