धर्मगुरु गुरु सौरभ साहेब के सानिध्य व मार्गदर्शन में सतनाम संदेश यात्रा 2 नवंबर को होगा आयोजित

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज ने बताया कि अखिल भारतीय सतनाम सेना ब्लाक पथरिया मुगेली द्वारा सतनाम संदेश यात्रा 2 नवंबर 2022 को एवं सतनाम रावटी कार्यक्रम दिनांक 3 नवंबर 2022 से 10 नवंबर 2022 तक आयोजित होगा।

सतनाम संदेश यात्रा एवं सतनाम रावटी कार्यक्रम अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ युवराज गुरु सौरभ साहेब के सानिध्य व मार्गदर्शन में आयोजित किया जायेगा।

सतनाम रावटी कार्यक्रम का उददेश्य – परम पुज्य गुरूघासीदास बाबा, गुरूअमरदास बाबा, गुरूबालकदास साहेब के आदर्शो, सिध्दान्तों और उपदेशों को मानव समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रचारित व प्रसारित करना, समाज में आपसी प्रेम,भाईचारा, सदभाव सहयोग एवं समाजिकता की भावना जागृत कर संगठीत करना, समाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करना। 4) समाजिक व्यवस्था का संचालन हेतु राजमहंत, महंत, भण्डारी, साटीदार जैसे समाजिक पदों का नियुक्त करना, समाज व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर स्वच्छ एवं सभ्य समाज का निर्माण करना, नारी सशक्तिकरण स्वालम्बी, आत्मनिर्भर करना, सतनाम धर्म के प्रति समस्त मानव समाज में आस्था जागृत करना, सदस्यता अभियान अखिल भारतीय सतनाम सेना, पदाधिकारी नियुक्ति एवं मिशन 2023 सतनामी मुख्यमंत्री आदि।

सतनाम संदेश यात्रा चंदखुरी रेस्ट हाउस से डीजे अखाडा पंथी बाईक रैली के साथ प्रारंभ होकर अमलडीहा, लोहडगिया, टेमरी, अकोली, नांदघट, कुरा, ऐरमसही, मारो, पुटपुरा, सोढ़ी, पथरिया, बरछा, सकेत, चंदली में समापन किया जायेगा।

More From Author

निगम मंडल, आयोगों में नियुक्ति के लिये आलाकमान और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार – कांग्रेस

Gujarat : मोरबी पुल हादसे में 140 से ज्यादा लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.