रायपुर : राजधानी की जलधारा खारून नदी की सफाई नेहरू युवा केंद्र एवं स्वयंसेवकों द्वारा

रायपुर : रायपुर नेहरू युवा केंद्र रायपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रचलन को रोकने के लिए जन अभियान के माध्यम से स्वच्छ भारत अभियान क्लीन इंडिया कार्यक्रम विगत 1 अक्टूबर 2022 से निरंतर चलाया जा रहा है उक्त अभियान के अंतर्गत रायपुर के सबसे महत्वपूर्ण एवं पर्यटन स्थल महादेव घाट पर नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ग्रीन आर्मी के सदस्य इको क्लब के सदस्य स्पर्श सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थान के सदस्य द्वारा महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें खारून नदी महादेव घाट के आसपास से 500 किलो से अधिक प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट को 150 से अधिक स्वयंसेवकों द्वारा एकत्रित किया गया और नगर निगम के माध्यम से प्रबंधन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन अर्पित तिवारी जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र रायपुर हेमेंद्र सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़, दुर्गा कॉलेज के सहायक प्राध्यापक एनएसएस प्रभारी सुनीता चंसोरिया, गुरुकुल महिला महाविद्यालय के एन एस प्रभारी रात्रि लहरी समाज सेविका शुभांगी आप्टे, ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर के डॉ. पुरुषोत्तम चंद्राकर, एनआर नायडू, कृष्ण कुमार वर्मा, दिलीप तिवारी, चंद्रकांत देवांगन,पद्मिनी वर्मा, पुनीता चंद्रा, ललिता वर्मा, दीपा परगनिहा,

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के युवा विधायक विकास उपाध्याय रहे उन्होंने युवाओं को शहर और समुदाय को स्वच्छ और साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया उन्होंने युवाओं को रायपुर शहर को देश में सबसे स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए जोर दिया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध रंगमंच अभिनेता लोक गायक डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर ने बताया की वह नेहरू युवा केंद्र से विगत 18 वर्षों से जुड़े हुए हैं और समाज कल्याण के कार्य मे उनकी टीम का संपूर्ण योगदान रहता है।

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक हमारे वातावरण के लिए बेहद नुकसानदायक है जो धरती के प्राकृतिक चक्र में बाधा डालती है नेहरू युवा केंद्र उप निर्देशक हेमेंद्र सिंह ने युवाओं को स्वच्छता के साथ फिट रहने के लिए भी प्रेरित किया।

दुर्गा महाविद्यालय के सहायक अध्यापक सुनीता चंसोरिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना इको क्लब के सभी स्वयंसेवक विगत 3 वर्षों से स्वच्छता पर पूरे शहर में अभूतपूर्व कार्य कर रहे हैं। इस स्वच्छता अभियान में नेहरू युवा केंद्र राष्ट्रीय सेवा योजना ग्रीन आर्मी आफ रायपुर इको क्लब के 150 से अधिक स्वयंसेवकों के साथ राष्ट्रीय सम्मान से पुरस्कृत समाजसेविका शुभांगी आप्टे रात्रि लहरी व अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More From Author

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर “पढ़ो दरुद शरीफ और कुरान शरीफ” कार्यक्रम का एहतेमाम किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.