मैंने 25 तालिबान आतंकी मारे थे…प्रिंस हैरी के खुलासे से हड़कंप, पूर्व कर्नल भी भड़के

लंदन. ब्रिटेन के प्रिंस हैरी का संस्मरण वैसे तो 10 जनवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन इसके कुछ अंश पहले ही लीक हो चुके हैं। अब इन लीक हुए अंशों से जो कहानियां सामने आई हैं, उसने ब्रिटेन समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मचा रखा है। अपने संस्मरण में प्रिंस हैरी ने अफगानिस्तान में बतौर सैनिक अपनी तैनाती के दिनों को याद किया है। इसमें प्रिंस हैरी ने जिक्र किया है कि उन्होंने 25 तालिबानियों को मार गिराया था। उनके इस खुलासे पर प्रिंस हैरी ब्रिटेन में ही घिर गए हैं। 

मार ली है अपने पैरों में कुल्हाड़ी
ब्रिटिश सेना के पूर्व कर्नल रिचर्ड केंप ने इसे उन लोगों के साथ धोखा बताया है, जिनके साथ प्रिंस हैरी ने युद्ध लड़ा था। अफगानिस्तान में ट्रूप्स के पूर्व कमांडर केंप इसको लेकर प्रिंस हैरी पर बुरी तरह से भड़के हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रिंस ने जिस तरह से कहा है, उससे लगता है कि वह तालिबान के लोगों को इंसान की नजर से नहीं देखते। जबकि ब्रिटिश सेना प्रिंस समेत अपने तमाम सैनिकों को दुश्मनों में भी इंसान देखने की ट्रेनिंग देती है। यह सच्चाई से बहुत ज्यादा दूर है। सिर्फ इतना ही नहीं, केंप ने यह भी कहा कि प्रिंस हैरी के इस खुलासे के बाद उनके लिए खतरा बढ़ गया है। इसके बाद बहुत से आतंकियों में बदला लेने की भावना पनपेगी। उन्होंने कहा कि इन सारी बातों से उनकी निजी सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। उन्होंने अपने पैरों में कुल्हाड़ी मार ली है।

ब्रिटिश सैनिकों पर खतरे की जताई आशंका
कर्नल केंप ने स्काईन्यूज से बात करते हुए कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध में भाग लेकर प्रिंस हैरी ने अपने लिए एक खास इज्जत कमाई थी। लेकिन इस तरह की टिप्पणियां करके उन्होंने इसे गंवा दिया है। केंप यहीं नहीं रुके। उन्होंने यह भी कहा कि प्रिंस हैरी की इन बातों ब्रिटिश सैनिकों पर भी खतरा बढ़ गया है। अब उनके ऊपर कहीं भी हमला हो सकता है। वहीं, हैरी के हीरो रहे बेन मैकबीन, जिन्होंने अपना एक हाथ और पैर अफगानिस्तान के युद्ध में गंवा दिया था, वह भी उनसे खफा हैं। इस पूर्व रॉयल मरीन कर्मी ने कहा कि प्रिंस हैरी, हम आपको प्यार करते हैं, लेकिन आपको शांत रहने की जरूरत है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे ख्याल से देश के आम लोगों को यह जानने की जरूरत नहीं है, कि आप वहां क्या करने के लिए गए थे।

प्रिंस हैरी ने यह लिखा था
गौरतलब है कि अपने संस्मरण में प्रिंस हैरी ने कई चौंकाने वाली बातें लिखी हैं। इसमें उन्होंने साल 2012 का भी जिक्र किया है जब वो हेलमंड प्रांत में अपाचे हेलीकॉप्टर्स उड़ा रहे थे। प्रिंस हैरी ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कई तालिबान लड़कों को मार गिराया था। प्रिंस ने लिखा है कि कैंप बेस्टन स्थित बेस में वापस लौटने के बाद उन्होंने इस घटना का वीडियो फिर से देखा था। गौरतलब है कि बंदूकों के अगले हिस्से में कैमरे लगे होते थे, जिसमें वह सबकुछ रिकॉर्ड होता था, जो सिपाही करता था। प्रिंस हैरी ने लिखा कि अगर मैं बात करूं तो मैंने 25 तालिबानी मारे थे। यह संख्या मेरे लिए थोड़ा संतोष देने वाली है। वहीं, मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने प्रिंस हैरी के इस बयान पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

More From Author

घर से 100 मीटर की दूरी पर पेड़ से लटकी मिली बुजुर्ग की लाश हत्या की आशंका

विश्व धरोहर सिरपुर बचाने 316 वें दिन किसान सत्याग्रह जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.