विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस का हाथ विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान, घर-घर जाएंगे बड़े नेताजोड़ो विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में कांग्रेस का हाथ जोड़ो अभियान, घर-घर जाएंगे बड़े नेता, घर-घर जाएंगे बड़े नेता

जयपुर. विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में एक बार फिर सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। कांग्रेस राजस्थान में एक बार फिर लोगों के घरों तक जाकर उनसे जुडऩे की शुरुआत करेगी। प्रदेश कांग्रेस 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लॉन्च करने जा रही है। इसी के तहत कांग्रेस ने लोगों के घर तक पहुंचने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत पार्टी के बड़े नेता भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों के घरों तक दस्तक देंगे।

दो महीने चलेगा अभियान
कांग्रेस का यह अभियान 26 जनवरी से शुरू होकर पूरे दो महीने चलेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान कांग्रेस प्रदेश से लेकर जिला, ब्लॉक और गांव के स्तर तक जाएगी। इस अभियान के तहत कांग्रेस का सबसे बड़ा फोकस आम लोगों से जुडऩा होगा। कांग्रेस के तमाम बड़े नेता इस अभियान के दौरान खुद आम लोगों के घरों तक पहुंचेंगे और उनसे उनकी समस्याएं सुनेंगे। साथ ही उन समस्याओं को आगे बढ़ाकर समाधान की भी कोशिश करेंगे।

बैठक में शामिल होंगे डिप्टी सीएम पायलट
हाथ जोड़ो अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने सभी 33 जिलों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। इन्हें अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान की पूरी रूपरेखा 8 जनवरी को तय की जाएगी। इस बैठक में शामिल होने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी आएंगे। इसके अलावा सीएम अशोक गहलोत, स्टीयरिंग कमेटी सदस्य रघुवीर मीणा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट सहित तमाम कांग्रेसी नेता शामिल होंगे।

More From Author

माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी के कोरबा आगमन को लेकर अंतिम तैयारियों का जायजा लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी

59 महिलाओं ने एक व्यक्ति को घसीट-घसीट कर पीटा, सभी पर FIR

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.