आज सकट चौथ पर यूपी, दिल्ली, बिहार और हरियाणा में कब दिखेगा चांद, देखें अपने

भगवान श्रीगणेश को समर्पित सकट चौथ या संकष्टी चतुर्थी व्रत आज यानी 10 जनवरी 2023, मंगलवार को रखा जा रहा है। सकट चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। इसके बाद शाम को सकट चौथ व्रत कथा पढ़ने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सकट चौथ का व्रत रखने से संतान निरोगी और दीर्घायु होती है। कहते हैं कि भगवान श्रीगणेश की कृपा से सभी बिगड़े काम भी बन जाते हैं। सकट चौथ के दिन चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत संपूर्ण माना जाता है। अगर आपने भी रखा है सकट चौथ व्रत तो जान लें आपके शहर में निकलेगा चांद- 

सकट व्रत के दिन चंद्रमा को ऐसे दें अर्घ्य-

मान्यता है कि सकट पूजा के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद ही व्रत तोड़ा जाता है। अर्घ्य में शहद, रोली, चंदन और रोली मिश्रित दूध से देना चाहिए। कुछ जगहों पर महिलाएं व्रत तोड़ने के बाद सबसे पहले शकरकंद खाती हैं।

नई दिल्ली- रात 08:41 बजे
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: रात 08:28 बजे 
चंडीगढ़: ,रात 08:39 बजे
भुवनेश्वर, ओडिशा: रात 08:17 बजे 
शिमला, हिमाचल प्रदेश: रात 08:37 बजे
देहरादून, उत्तराखंड: रात 08:35 बजे
रांची, झारखंड: रात 08:15 बजे
पुणे, महाराष्ट्र: रात 09:09 बजे
नागपुर, महाराष्ट्र: रात 08:44 बजे
जयपुर, राजस्थान: रात 08:50 बजे
अहमदाबाद, गुजरात: रात 09:08 बजे
पटना, बिहार: रात 08:13 बजे
मुंबई, महाराष्ट्र: रात 09:13 बजे
बेंगलुरु, कर्नाटक: रात 09:01 बजे
भोपाल, मध्य प्रदेश: रात 08:48 बजे
रायपुर, छत्तीसगढ़: रात 08:33 बजे
हैदराबाद, तेलंगाना: रात 08:52 बजे
चेन्नई, तमिलनाडु: रात 08:50 बजे
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: रात 08:04 बजे

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप-

गजाननं भूत गणादि सेवितं,कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्॥ इस मंत्र का जाप करने बाद भगवान गणेश का ध्यान करके पुष्प अर्पित करें।

More From Author

महिला आयोग की सदस्य सुश्री शशिकांता राठौर के निधन पर दी गई श्रद्धांजलि

जोशीमठ से 7 हजार किमी दूर धंस रहा एक और शहर, 1 करोड़ लोगों के भविष्य पर संकट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.