बाप को मारकर पेड़ पर लटका दिया:झाड़-फूंक के चलते बेटों को ताने मारते थे लोग

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 4 दिन पहले हुई बुजुर्ग की हत्या मामले का राज खुल गया है। असल में उसकी हत्या उसके 2 बेटों ने ही की थी। बेटों ने अपने पिता को इसलिए मार दिया, क्योंकि बुजुर्ग झाड़-फूंक करता था। इसलिए लोग उन्हें ताने मारा करते थे। इसलिए आरोपियों ने अपने चचेरे भाई और दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की। फिर पेड़ पर फंदे से उसके शव को लटका दिया था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

6 जनवरी को घोटिया निवासी दरियाव कुमेटी(70) की लाश पेड़ से लटकी हुई थी। उसके एक दिन पहले वह रात को अपने खेत के पास बने मकान में पत्नी और मां के साथ सो रहा था। उसी वक्त नकाबपोश बदमाश उसे घर से उठाकर ले गए थे। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन परिजनों ने ही उसकी लाश देखी थी। जिसके बाद परिजनों ने ही पुलिस को इसकी सूचना दी थी। तब से पुलिस इस केस में जांच कर रही थी।
आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे थे।

ऐसे पता चला मामला

बताया गया कि बुजुर्ग के शरीर में काफी चोट के निशान मिले थे। इसी वजह से पुलिस हत्या के एंगल से ही जांच कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि बुजुर्ग का उसके बेटों से कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग के बेटों को हिरासत में लिया था। मगर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करना शुरू कर दिया था। बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तब उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पैसों को लेकर भी था विवाद

आरोपी तुरसेन कुमेटी और नरसिंह कुमेटी ने पुलिस को बताया कि पिता जी झाड़-फूंक करते थे। इसलिए लोग हमें ताने मारते थे। कुछ दिन पहले धान बेचने का पैसा भी आया था। हमने उनसे पैसे मांगे। मगर उसने पैसे देने से इनकार कर दिया था। जिसके चलते हमारा विवाद भी हुआ। लेकिन लोग हमें आए दिन ताने मारते थे। इसलिए हम लोगों ने मिलकर पिता को मारने का प्लान बनाया था।
गिरफ्त में आरोपी।

मारकर सो गए थे

आरोपियों ने बताया कि घटना के दिन हमने अपने चचेरे भाई जय कुमेटी और दोस्त सनत दुग्गा को भी बुलाया था। इसके बाद हम रात को खेत वाले घर गए और वहां से हमने दरियाव को उठाया और पेड़ की तरफ ले गए। वहां हमने लाठी-ंडंडे से उसे बेदम पीटा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद घर में जाकर सो गए थे।

4 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने बताया किसी को पता नहीं चले। इसलिए हम लोग सुबह तक घर पर ही थे। उसी दौरान हमारी मां ने हमें इस बारे में जानकारी दी थी। पुलिस को भी पता नहीं चले। इसलिए हम लोगों ने ही पुलिस को फोन किया था। पुलिस ने दोनों आरोपी की निशानदेही पर 2 और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।

गरियाबंद में हुई थी तांत्रिक की हत्या

गरियाबंद जिले में एक तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी। उसे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इसलिए मार दिया, क्योंकि आरोपी को लगता था कि तंत्र-मंत्र करना सफल नहीं हुआ है। उसने तांत्रिक को बेवजह ही पैसे दे दिए हैं। इसलिए उसने पैसे वापस मांगे। मगर उसने नहीं लौटाए तब आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे इतना पीटा कि तांत्रिक की मौत हो गई है।

घुमरापदर के रहने वाले पतिराम यादव(13) के बेटे की जुलाई महीने में मौत हो गई थी। इस पर पतिराम को लगा कि उसके घर में जरूर भूत प्रेत का साया है। इसलिए उसने तेतलपारा निवासी जयसिंह के मदद से ओड़िसा के झुलनबर निवासी तांत्रिक बिरोचरण(58) से संपर्क किया था।

तंत्र-मंत्र के बदले दिए 65 हजार

इसके बाद तांत्रिक बिरोचरण पतिराम के घर भी गया। वहां उसने तंत्र-मंत्र की क्रिया की थी। इसके बदले तांत्रिक ने पतिराम से 65 हजार रुपए भी लिए थे। मगर उसके कुछ दिन बाद पतिराम के घर वाले फिर बीमार पड़ने लगे। ऐसे में पतिराम को लगने लगा कि ये ठीक नहीं हो रहा है।पढ़ें पूरी खबर

जादू-टोने के शक में पति-पत्नी की हत्या

4 महीने पहले दंतेवाड़ा जिले में जादू-टोना के शक में 4 लोगों ने पति-पत्नी की हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि, सभी आरोपी पहले दंपती के घर में घुसे और उनकी पिटाई की। फिर गला घोंटकर मार दिया। हत्या के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल थे।

जबेली गांव के स्कूल पारा में रहने वाले भीमा करटामी (45) और इसकी पत्नी नंदे करटामी (40) की हत्या हुई है। गांव के कुछ ग्रामीणों को शक था कि, पति-पत्नी जादू टोना करते थे। इसी शक की वजह से एक दिन पहले गांव के ही 4 ग्रामीण मिलकर रात में दंपती के घर घुस गए। जादू-टोना करते हो कहकर पहले पति की पिटाई की। बीच बचाव में आई पत्नी को भी जमकर पीटा। मार-मारकर अधमरा कर दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पति-पत्नी का गला घोंट कर मार दिया।

More From Author

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

युवक की हत्या करके जमीन में गाड़ दिया शव:7 दोस्तों ने मिलकर 200 रुपए के लिए मार डाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.