तुमगांव। विश्व धरोहर सिरपुर बचाने,हाईवे स्थित खैरझिटी,कौंवाझर,मालिडीह के कृषि भूमि,गरीबों का काबिल कास्त भूमि,आदिवासी भूमि,वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट लगने के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड धरना सत्याग्रह चल रहा है।आज अखंड धरना सत्याग्रह के 12 वें माह के 358 वें दिन लगभग 57 किसान,जवान और महिला किसानों ने भाग लिया।आज अखन्ड धरना सत्याग्रह का नेतृत्व राज्य आंदोलनकरी किसान मोर्चा के कार्यालय सचिव अशोक कश्यप, लुकेश्वर सेन,डेविड चंद्राकर, नाथूराम सिन्हा,लीलाधर पटेल,पोखन साहू बैसाखू सिन्हा,कुमार बरिहा ने किया। आज अखंड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के कार्यालय सचिव अशोक कश्यप, डेविड चंद्राकर,लोकेश्वर सेन, हेमसागर पटेल,श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर,ठगनबाई सिन्हा,श्याम बाई ध्रुव,ननकुनिया पारधी,शर्मिला टंडन, सरस्वती वैष्णव आदि ने संबोधित किया।अखन्ड धरना सत्याग्रह में शामिल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के कार्यालय सचिव अशोक कश्यप ने कहा कि हमारे समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं के गांधीवादी तरीके से अखंड धरना सत्याग्रह से भ्रष्ट उद्योगपति करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के मालिक निर्णय चौधरी और उसके दलाल महासमुंद के जिला प्रशासन का नींद हराम कर दिया है। प्रशासन चाहे जितना भी जोर लगा ले जीत किसानों की ही होगी।गांव-गांव किसान मजदूर किसान जोड़ों रथयात्रा से शासन प्रशासन घबराई हुई है।लुकेश्वर सेन ने कहा कि अखंड धरना सत्याग्रह को एक हफ्ता के बाद 365 वे दिन पूरा हो जाएगा अर्थात एक वर्ष पूरा हो जाएगा।ऐसी लंबी लड़ाई छत्तीसगढ़ के इतिहास में कभी नहीं हुई है।यह अखंड धरना सत्याग्रह दिल्ली के तर्ज पर चल रहा है।नाथूराम सिन्हा ने कहा कि हमारे किसान मोर्चा द्वारा संचालित गांव-गांव किसान मजदूर किसान जोड़ो रथयात्रा से किसान अखंड सत्याग्रह से जुड़ते जा रहे हैं।श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर भूतपूर्व सरपंच ने कहा कि भूपेश सरकार की गलत उद्योग नीति और करणी कृपा प्राइवेट लिमिटेड के अवैध निर्माण कार्य के खिलाफ हमारी लड़ाई है।एक तरफ मुख्यमंत्री जी कबीरधाम दामाखेड़ा में औद्योगिक प्रदूषण से बचाने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी में कोई भी उद्योग नहीं लगाने की घोषणा करते हैं,वही विश्व धरोहर सिरपुर को औद्योगिक प्रदूषण जहरीले धुआ से बर्बाद करने के लिए तुले हुए हैं।गैरकानूनी ढंग से स्टील एवं पावर प्लांट को लगाने के लिए संरक्षण दे रहे हैं। एक प्रदेश में दोहरी नीति की हम लोग निंदा करते हैं।श्यामबाई ध्रुव ने कहा कि तुमगांव सिरपुर क्षेत्र की जल,जंगल,जमीन को औद्योगिक प्रदूषण से बचाने के लिए सत्याग्रही किसानों ने संकल्प लिया है।
You May Also Like
Posted in
छत्तीसगढ़
केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखकर की मांग
Posted by
Admin
Posted in
छत्तीसगढ़
ग्रामीणों से चर्चा कर पेयजल आपूर्ति की ली जानकारी
Posted by
Admin
Posted in
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार ने पांच IPS अधिकारियों के किए ट्रांसफर
Posted by
Admin
More From Author
Posted in
राष्ट्रीय
नया शोध भारत की नदी जोड़ो परियोजना पर नए संदेह पैदा करता है
Posted by
city24x7.news