मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति होने जा रहे अस्त, 28 मार्च से इन 3 राशि के जातकों की बढ़ेगी टेंशन

नई दिल्ली. मीन राशि में देवगुरु बृहस्पति अस्त 2023, Guru Ast 2023: 28 मार्च 2023 को गुरु अस्त हो रहे हैं, जो सभी राशि के जातकों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आएंगे। देवगुरु बृहस्पति का अस्त होना इसलिए भी महत्वपूर्ण क्योंकि इस अस्त अवस्था में ही गुरु राशि परिवर्तन भी करेंगे। गुरु ग्रह मीन राशि से निकलकर अस्त अवस्था में ही मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु 28 मार्च 2023 को अस्त होंगे और 27 अप्रैल 2023 को उदय होंगे और उसके बीच 22 अप्रैल 2023 को मीन राशि से मेष राशि में परिवर्तन करेगा। जानें देवगुरु बृहस्पति के अस्त होना का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मेष राशि- देवगुरु बृहस्पति मेष राशि के 12वें भाव में अस्त होंगे। जिसके चलते मेष राशि के जातकों को आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भाग्य का साथ नहीं मिलने से आपके काम अटक सकते हैं। परिवार में कलह के संकेत हैं। सेहत का ध्यान रखें। भगवान विष्णु का ज्यादा से ज्यादा स्मरण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि- देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि के 8वें भाव में अस्त हो रहे हैं। सिंह राशि वालों को गुरु अस्त के दौरान बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तंगी घेर सकती है। वैवाहिक जीवन में मुश्किलें आ सकती हैं। किसी भी फैसले को लेने से पहले बहुत सोच-समझें।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के दूसरे भाव में देवगुरु बृहस्पति अस्त होंगे। इस दौरान आप अपनी वाणी को अनियंत्रित न होने दें। गृहकलह के संकेत हैं। बिना वजह धन खर्च हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। चोट चपेट लग सकती है।

More From Author

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित एक वैचारिक सत्र गांधी जरूरी क्यों..? का आयोजन 19 मार्च को

गहरी नींद से जुड़ा है अच्छी सेहत का राज, जानें क्यों मनाया जाता है World Sleep Day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.