सूर्य का अक्टूबर में महागोचर, इन 6 राशि वालों पर सूर्यदेव की महीने भर रहेगी असीम कृपा

सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। अक्टूबर में सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य 18 अक्टूबर 2023 को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के तुला राशि में जाने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा। बुध और सूर्य की युति बुधादित्य योग का निर्माण करती है। जानें सूर्य राशि परिवर्तन से किन राशियों के लोगों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि के जातकों को इस अवधि में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली में सुधार होगा। आपको प्रयासों में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य, करियर और वित्त की स्थिति में सुधार होगा। धन संचय के नए रास्ते खुलेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य राशि परिवर्तन का प्रभाव बेहद अनुकूल साबित होगा। इस दौरान आप मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आप जिम्मेदारियों को अच्छे तरीके से निभाएंगे। आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को सूर्य राशि परिवर्तन से बहुत लाभ होगा। आपका करियर आगे बढ़ेगा। नौकरी में उन्नति और वित्तीय लाभ के अवसर हैं। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलेगा। नौकरी चाहने वालों के लिए रोजगार के आशाजनक अवसर मिल सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से सफलता हासिल हो सकती है। आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में तेजी से सुधार होगा। आपकी प्लानिंग पूरी होंगी और सफलता हासिल होगी। आर्थिक रूप से आप धन प्राप्त करेंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

धनु राशि- सूर्य गोचर से धनु राशि वालों को भी लाभ होगा। आप अपनी आय में वृद्धि और अपनी वित्तीय स्थिति में वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापारियों को लाभ मिलेगा। धन संचय करने में सफल होंगे। इस दौरान आप करियर में सफलता हासिल कर पाएंगे।

मकर राशि- मकर राशि वालों को सूर्य राशि परिवर्तन से शुभ प्रभावों का अनुभव होगा। आपके करियर की संभावनाएं बढ़ रही हैं और सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी चाहने वालों को शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ रहने वाला है।

More From Author

धनखड़ ने दी नूआखाई की शुभकामनाएं

बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर में बढ़ गया है तो डाइट में शुरू कर दें ये बदलाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.