छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की तीन चौथाई बहुमत से सरकार बनेगी- आनंद शर्मा

रायपुर। राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुये पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सीडब्लूसी सदस्य आनंद शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार चरम सीमा पर है चुनाव में हर राजनैतिक दल अपनी बात कहते है। राजनैतिक दल अपनी उपलब्धि, नीति अपनी पर चर्चा करते है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने छत्तीसगढ़ आकर अपनी बात कही है।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बढ़िया काम किया है। पूर्व रमन सरकार ने 15 साल मे बहुत से वायदे किये थे परंतु पूरा नही किये। भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी चरम सीमा पर थी। गरीबी बढ़ी थी। कांग्रेस ने अपने 5 साल में सभी वर्गो को लाभ पहुंचाया है। कांग्रेस सरकार ने अपनी लोककल्याणी कारी नीतियों ने पिछले 5 साल में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर लाये गये। ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है। छत्तीसगढ़ में राजीव गांधी किसान न्याय योजना भी लागू की गयी है। कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों की कर्ज माफी होगी, महिला समूहों का कर्ज माफ होगा।

कांग्रेस सरकार आने पर 3200 रूपये प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी की जायेगी। छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस के प्रति एवं कांग्रेस की नीति पर विश्वास है। प्रधानमंत्री 2014 से जो वायदे किये थे वो पूरा नही हुये। सबके खाते मे 15-15 लाख जुमला बन गया, 2 करोड़ रोजगार देंगे नहीं दिया। प्रधानमंत्री को इन वायदों का जवाब देना चाहिये। आजादी के बाद आज तक की सबसे ज्यादा बेरोजगारी भारत के अंदर है। दुनिया में एक हंगर इंडेक्स बनता है कि किसी देश में पर्याप्त भोजन, पोषण नही मिल रहा। ये बताता है भारत हंगर इंडेक्स में केन्द्र की मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतिया के कारण श्रीलंका, पाकिस्तान, बंगलादेश से भी नीचे है।

उसमें भारत का नंबर 111 पर है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिये। प्रधानमंत्री से सवाल पूछा जाता है तो नाराज होते हैं, प्रजातंत्र में तो सवाल पूछा जाता है। देश में कर्जा भी लगभग 3 गुना बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ मे स्वामी आत्मानंद स्कूल बनाये है 747 स्कूल खुल चुके है। 6000 स्कूल और खोले जायेंगे कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा है। महिलाओं को 500 रूपये गैस सिलेण्डर में सब्सिडी है। देश मे सबसे कम कीमत मे महिलाओं को 474 रूपये में गैस सिलेण्डर मिलेगा। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत काम हुये है। कांग्रेस ने पिछले बार किसानों का 10000 करोड़ कर्ज माफ किया था। इस बार भी कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। भाजपा ने इस चुनाव ने लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। भाजपा ने झूठे और षडयंत्रकारी वाले आरोप लगाये है। ये आरोप पूरी तरह निराधार है। भाजपा अपनी हार से बुरी तरह बौखला गयी है। भाजपा पिछले चुनाव में बुरी तरह से हारी थी। इस बार तो उससे भी बुरा हाल होने वाला है। 3 दिसंबर को कांग्रेस पार्टी तीन चौथाई बहुमत से पुनः सरकार बनायेगी।

More From Author

भारत को दुनिया का ‘कॉन्टेंट’ उपमहाद्वीप बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: मंत्री अनुराग ठाकुर

जब सरकार में थे तो वसूली और भ्रष्टाचार, अब फिर नयी स्कीम के साथ छलने की तैयारी – विकास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.