लखनऊ । नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि विश्व के पर्यटन मानचित्र में तेजी से उभरता अयोध्या धाम मात्र 17 दिनों के रिकार्ड समय में देश के चारो कोनो से हवाई मार्ग से जुड़ गया है। अयोध्या से कोलकाता के बीच एयर इंडिया की उड़ान के शुभारंभ के मौके पर श्री सिधिंया ने कहा कि अयोध्या को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने के बाद आज बेंगलुरू और कोलकाता के साथ जोड़ा जा रहा है। 30 दिसंबर को उद्गाटन के बाद से 17 जनवरी तक हमने महज 17 दिन में अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया है। यह किसी करिश्मे से कम नहीं है। देश का हर एक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा को अर्पित करने के लिए तीव्र गति से अपने पुष्पक विमान से अयोध्या आ सकेगा। उन्होने कहा “ जहां राम का नाम, वहां पूरे होते हैं काम। आज एक और महत्वपूर्ण दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और प्रगति के मामले नई ऊंचाइयां छू रहा है। एक दीवाली हमने पिछले वर्ष मनाई थी, दूसरी दीवाली हाल ही में तीन राज्यों के चुनाव नतीजों के समय मनाई गई थी और अब तीसरी दीवाली 22 जनवरी को मनाई जाने वाली है। संपूर्ण विश्व की 800 करोड़ जनता में जितने भी रामभक्त हैं 22 जनवरी 2024 उनके जीवन का सबसे स्मरणीय दिन होगा। यह 500 साल का सपना था। हम सबकी कई पीढ़ियों का सपना था कि अयोध्या नरेश भगवान श्रीराम अपने महल में विराजमान हों। अब वह सपना पूरा होने जा रहा है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में अयोध्या पूरे भारत का सबसे प्रमुख विमान दल बनेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो मुख्यमंत्री योगी ने अयोध्या का पूर्ण कायाकल्प किया है। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह एयर इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या धाम की कनेक्टिविटी को और बेहतर बना दिया है। यह पहल और आगे चलती रहे जिससे उत्तर प्रदेश की वायु सेवा और बढ़ती रहे। अयोध्या धाम के लिए और भी एयरलाइंस जुड़ना चाहती हैं। जैसे-जैसे वो आगे आएंगी उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
You May Also Like
Posted in
राष्ट्रीय
प्रतिबंधित संगठनों के साथ समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई: शाह
Posted by
Admin
More From Author
Posted in
अन्य
जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का खाता, मेहर मलिक ने जीती डोडा सीट
Posted by
city24x7 news