रायपुर। गणतंत्र दिवस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक का ऐलान कर दिया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ पुलिस के 26 पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें 11 पुलिसकर्मी मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित किए जाएंगे। इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमित कुमार और नक्सल अभियान के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक कन्हैया लाल ध्रुव को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 11 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने पदक से विभूषित सभी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों शुभकामनाएं दी हैं।
You May Also Like
More From Author
Posted in
अन्य
जम्मू-कश्मीर में खुला AAP का खाता, मेहर मलिक ने जीती डोडा सीट
Posted by
city24x7 news