दिवाली और छठ पर्व से पहले रेलवे ने की पूरी तैयारियां, यूपी, बिहार के यात्रियों को मिलेगी राहत

भोपाल
दशहरा, दीपावली व छठ में घर जाने वालों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही है। इसी कड़ी में पटना, जयनगर और बरौनी के लिए साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है। आगामी त्योहारी सीजन के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने दीपावली और छठ त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें एक दर्जन स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के विभिन्न स्टेशनों से गुजरेंगी। इसके चलते बिहार, उप्र व मुंबई जाने व वहां से आने वाले यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

एलटीटी-दानापुर दैनिक विशेष

01143 दैनिक विशेष ट्रेन 22 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन 10.30 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, अगले दिन 18.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01144 दैनिक विशेष 23 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रतिदिन 21.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 04.50 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

सीएसएमटी-आसनसोल साप्ताहिक स्पेशल

01145 साप्ताहिक विशेष 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को 11.05 बजे सीएसएमटी मुंबई से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 02.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 01146 साप्ताहिक विशेष 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को 21.00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी, तीसरे दिन 08.15 बजे सीएसएमटी मुंबई पहुंचेगी।

पुणे-दानापुर दैनिक विशेष

01205 दैनिक विशेष 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक प्रतिदिन 15.30 बजे पुणे से रवाना होगी और अगले दिन 2 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01206 दैनिक विशेष 27 अक्टूबर से 09 नवंबर तक प्रतिदिन 05.30 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18.15 बजे पुणे पहुंचेगी।

सीएसएमटी-अगरतला साप्ताहिक विशेष

01065 साप्ताहिक विशेष 31 अक्टूबर से 07 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को 11.05 बजे सीएसएमटी, मुंबई से रवाना होगी और रविवार को 01.10 बजे अगरतला पहुंचेगी । 01066 साप्ताहिक विशेष 03 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को 15.10 बजे अगरतला से रवाना होगी और बुधवार को 03.50 बजे सीएसएमटी, मुंबई पहुंचेगी।

एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक विशेष

01053 साप्ताहिक विशेष 30 अक्टूबर और 06 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16.05 बजे बनारस पहुंचेगी। 01054 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 07 नवंबर को 20.30 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक विशेष

01009 द्वि-साप्ताहिक विशेष 26, 28, 02 और 04 नवंबर को सोमवार और शनिवार को 12.15 बजे एलटीटी मुंबई से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। 01010 द्वि-साप्ताहिक विशेष 27, 29 अक्टूबर, 03 नवंबर और 05 नवंबर को प्रत्येक मंगलवार और रविवार को 18.15 बजे दानापुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23.55 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष

01043 साप्ताहिक विशेष गुरुवार 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को एलटीटी मुंबई से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। 01044 साप्ताहिक विशेष 1 नवंबर और 8 नवंबर तक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे एलटीटी मुंबई पहुंचेगी।

 LTT-बनारस साप्ताहिक ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनरास साप्ताहिक ट्रेन बुधवार (30 अक्टूबर, 06 नवंबर) दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी. ट्रेन अगले दिन शाम 04.05 बजे बनारस पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बनारस से गुरुवार (31 अक्टूर, 07 नवंबर) को रात 08.30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. रास्ते में दोनों तरफ ट्रेन का ठहराव- कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी में होगा.

 LTT मुंबई-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

ट्रेन संख्या 01123 LTT मुंबई – गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार और रविवार (25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024 और 03.11.2024) LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी. ये अगले दिन शाम 18:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01124 शनिवार और सोमवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) गोरखपुर से रात 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन सुबह 07:25 बजे LTT स्टेशन पहुंचेगी. रास्ते में ट्रेन का ठहराव- थाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती में होगा.

LTT मुंबई-प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल
 

ट्रेन संख्या LTT मुंबई – प्रयागराज साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01045) मंगलवार (29.10.2024 और 05.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 छूटेगी. ट्रेन अगले दिन सुबह 11:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01046 बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024) को प्रयागराज से शाम 18:50 बजे चलेगी और अगले दिन शाम 16:05 बजे LTT पहुंचेगी. ट्रेन का ठहराव: कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर और शंकरगढ़ में होगा.

 LTT मुंबई- दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का टाइम टेबल

LTT मुंबई – दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (01009) सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024 और 04.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 बजे रवाना होगी और दानापुर अगले दिन शाम 17:00 बजे पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01010  मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024 और 05.11.2024) को दानापुर से शाम 18:15 बजे छूटेगी और LTT अगले दिन रात 23:55 बजे पहुंचेगी.

ठहराव: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा.

 LTT मुंबई-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन टाइम टेबल

LTT मुंबई – समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल (01043) गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024) को LTT से दोपहर 12:15 बजे छूटेगी. ट्रेन अगले दिन रात 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 01044 शुक्रवार (01.11.2024 और 08.11.2024) समस्तीपुर से रात 23:20 बजे पहुंचेगी और LTT तीसरे दिन सुबह 07:40 बजे पहुंचेगी.

ठहराव: कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुज़फ़्फ़रपुर.

More From Author

जॉर्डन ने लेबनान से 44 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

काजोल-कृति सेनन की फिल्म ‘दो पत्ती’ का ट्रेलर रिलीज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.