PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में देश के लोगों को दिए स्कैम से बचने के 3 मंत्र, डिजिटल अरेस्ट को लेकर हुए चिंतित

नई दिल्ली
मन की बात का आज 115वां एपिसोड है। पीएम मोदी ने सरदार पटेल और बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने डिजिटल अरेस्ट जैसे फ्रॉड से बचने के लिए तीन स्टेप रुको, सोचो और एक्शन लो अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा- कॉल आते ही, 'रुकें' घबराएं नहीं, शांत रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं, किसी को अपनी निजी जानकारी न दें। स्क्रीन शॉट लें और रिकॉर्डिंग जरूर करें। दूसरा चरण है 'सोचो'- कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर धमकी नहीं देती, वीडियो कॉल पर पूछताछ नहीं करती, न पैसे मांगती है। अगर ऐसा है तो समझिए कुछ गड़बड़ है। इसके बाद तीसरा चरण 'एक्शन लो' फॉलो करें। राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 डायल करें। पिछले महीने इस प्रोग्राम के 10 साल पूरे हुए हैं। इससे पहले पीएम मोदी के मन की बात पर एक किताब "मोदी संवाद" का विमोचन किया गया।

पीएम मोदी ने मन की बात में इन मुद्दों पर बात की
एनिमेशन और वर्चुअल टूरिज्म पर एनिमेशन सेक्टर आज ऐसी इंडस्ट्री बन चुका है कि जो दूसरी इंडस्ट्रीज को ताकत दे रहा है। इन दिनों VR टूरिज्म बहुत फेमस हो रहा है। वर्चुअल टूर के जरिए अजंता की गुफाएं देख सकते हैं। कोणार्क मंदिर के कॉरिडोर में टहल सकते हैं, या फिर, वाराणसी के घाटों का आनंद ले सकते हैं। टूरिस्ट डेस्टिनेशन का VR टूर लोगों के मन में जिज्ञासा पैदा करता है। आज इस सेक्टर में एनिमेटर्स, स्टोरी टेलर्स, राइटर्स, वॉइस ओवर एक्सपर्ट्स, म्यूजिशियन और गेम डेवलपर्स की मांग बढ़ती जा री है। इसलिए, देश के युवाओं से कहूंगा कि अपनी क्रिएटिविटी को विस्तार दें।

आत्मनिर्भर भारत अभियान आत्मनिर्भरता हमारी पॉलिसी ही नहीं, हमारा पैशन बन चुका है। आत्मनिर्भर भारत अभियान, एक जन अभियान बन रहा है। हम हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। इसी महीने लद्दाख के हानले में हमने एशिया की सबसे बड़ी 'इमेजिंग टेलीस्कोप MACE' का भी उद्घाटन किया। ये 4300 मीटर की ऊंचाई पर है। जानते हैं इसकी भी खास बात क्या है- यह मेड इन इंडिया है। बिरसा मुंडा-सरदार पटेल की जयंती पर मेरे जीवन के सबसे यादगार पल क्या रहे, तो कितने ही वाकये याद आते हैं। लेकिन इसमें भी एक पल खास है। वो पल था जब पिछले साल मैं 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती पर उनकी जन्मस्थली झारखंड के उलिहातू गांव गया। मैं देश का पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसे इस पवित्र भूमि की मिट्टी को अपने मस्तक से लगाने का सौभाग्य मिला।

देश में बढ़ती फिटनेस अवेयरनेस पर देश में लोग फिटनेस को लेकर ज्यादा जागरूक हो रहे हैं। स्कूल फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। फिट इंडिया स्कूल आवर भी एक अनोखी पहल है। स्कूल अपने फर्स्ट पीरियड में फिटनेस एक्टिविटीज करवा रहे हैं। 'मन की बात' के श्रोताओं ने मुझे अपने अनुभव भेजे हैं। कुछ लोग तो बहुत ही रोचक प्रयोग कर रहे हैं। एक उदाहरण है फैमिली फिटनेस आवर का, यानि एक परिवार, हर वीकेंड एक घंटा फैमिली फिटनेस एक्टिविटी के लिए दे रहा है। एक और उदाहरण है, यानि कुछ परिवार अपने बच्चों को ट्रेडिशनल गेम्स सिखा रहे हैं, खिला रहें हैं।

विदेश में बढ़ती संस्कृति की लोकप्रियता पर हजारों मील दूर, रूस के शहर याकूत्स्क में भी भारतीय कला की मधुर धुन गूंज रही है। यहां एक थिएटर में लोग कालिदास का अभिज्ञान शाकुंतलम देखने पहुंचे। कुछ हफ्ते पहले, मैं लाओस भी गया था। वहां मैंने कुछ अद्भुत देखा- 'लाओस की रामायण'। उनकी आंखों में वही भक्ति, उनके स्वर में वही समर्पण, जो रामायण के प्रति हमारे मन में है। कुवैत में अब्दुल्ला अल-बारुन ने रामायण और महाभारत का अरबी में अनुवाद किया है। यह सिर्फ अनुवाद नहीं, बल्कि दो संस्कृतियों के बीच का सेतु है। उनका प्रयास अरब जगत में भारतीय साहित्य की नई समझ विकसित कर रहा है। पेरू की अर्लिंडा ग्रेसिया वहां के युवाओं को भरतनाट्यम सिखा रही हैं और मारिया वाल्डेज ओडिसी। इन कलाओं से प्रभावित होकर, दक्षिण अमेरिका के कई देशों में 'भारतीय शास्त्रीय नृत्य' की धूम मची हुई है।

पहला एपिसोड टेलीकास्ट होने के एक हफ्ते के अंदर 125% तक बढ़ गया था। पीएम ने खादी खरीदने की अपील की थी। 2015 में पूर्व अमेरिकी प्रधानमंत्री बराक ओबामा ने भी शो अपनी बात रखी थी। अप्रैल 2023 में मन की बात का 100वां एपिसोड का टेलीकास्ट यूनाइडेट नेशन हेडक्वॉर्टर न्यूयॉर्क में भी हुआ था। 27 करोड़ लोग इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, 6 करोड़ लोग डिजीटली मन की बात को सुनते हैं। 130 से ज्यादा टीवी चैनल और 800 से ज्यादा रेडियो स्टेशन इस शो को टेलीकास्ट करते हैं।

22 भाषाओं में ब्रॉडकास्ट होता है मन की बात कार्यक्रम मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था।

More From Author

पुलिस ने लोगों को नकली सोना बेचकर ठगने वाले गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया, यूट्यूबर भी हुए अरेस्ट

छत्तीसगढ़-रायगढ़ में खड़े ट्रेलर से बाइक टकराने के चलते युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.