MP : सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष निधि आदि 7.1% पर की दर से ब्याज मिलेगा

 भोपाल
 मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की उनकी जमा राशि पर 7.1 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा। वित्त विभाग ने एक जनवरी से 31 मार्च 2025 तक के लिए ब्याज की दर निर्धारित कर दी है। यह दर चतुर्थ त्रैमास के लिए प्रभावी रहेगी।

प्रदेश के कर्मचारियों की जमा राशि सामान्य भविष्य निधि, अंशदायी भविष्य निधि, पटवारी विशेष भविष्य निधि, मध्य भारत जीवन बीमा निधि, विभागीय भविष्य निधि, शासकीय सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना में जमा रहती है।

इस पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है। प्रति तीन माह में इसकी दर निर्धारित की जाती है। जनवरी से मार्च 2025 तक के लिए यह दर 7.1 प्रतिशत रखी गई है। बता दें कि ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

 

More From Author

प्रदेश के 80 लाख किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा! बजट में दोगुनी हो सकती है सम्मान निधि

इलेक्ट्रिक व्हीकल की हिस्सेदारी कुल बिक्री में वित्त वर्ष 2030 तक बढ़कर 35 प्रतिशत हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.