राजस्थान-अलवर के कृषि अनुसंधान केंद्र में इनपुट डीलर्स का डिप्लोमा दीक्षांत समारोह

अलवर/जयपुर।

पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर के श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विज्ञान केंद्र नौगावा में आदान विक्रेताओं के एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स के दीक्षांत समारोह व नए बैच के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि देश के अन्नदाता को मजबूती प्रदान करना केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता है और भजनलाल सरकार द्वारा इसी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए कृषकों को निरंतर कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभ प्रदान किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण केंद्र में जिन प्रशिक्षार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है इसका निश्चित रूप से किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आदान विक्रेताओं का भारत को खाद्यान्न में अग्रणी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान है एवं आदान विक्रेता पर्यावरण को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा कृषि के क्षेत्र में किए गए प्रयोगों का ही परिणाम है कि वर्तमान समय में भारत खाद्यान का निर्यात अन्य देशों को भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आकर देखा कि अनुसंधान केंद्र द्वारा मुर्गीपालन, बकरी पालन, उन्नत देशी नसल की गायों का लालन-पालन जिस  प्रकार से किया जा रहा है, यह भी एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किसान सम्मान निधि के माध्मय से प्रदेश के किसानों के खातों में एक वर्ष में तीन किश्तों के माध्यम से 6 हजार रूपये देकर आर्थिक रूप से संबल प्रदान किया तथा इसमें वृद्धि करते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने 2 हजार रूपये बढाकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीएम मृदा स्वास्थ्य कार्ड जैसी योजनाओं से कृषकों की उपज बढाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का भी आधुनिक खेती व जल संरक्षण को बढावा देने के लिए उठाए गए कदमों के लिए साधुवाद दिया।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र यादव ने पाठ्यक्रम की महत्ता बताते हुए कृषि के क्षेत्र में आदान विक्रेताओं के योगदान में बारे में बताया। उन्होंने आदान विक्रेताओं से आग्रह किया की आप सभी किसान भाइयों के सीधे संपर्क में है इसलिए आप इस पाठ्यक्रम को पूर्ण करने के उपरांत विभिन्न रसायनों के उचित उपयोग हेतु जानकारी देने में सक्षम रहेंगे साथ ही नए बैच के प्रतिभागियों को बताया की ये डिप्लोमा कोर्स आपके लिए उपयोगी साबित होगा। कृषि महाविद्यालय नौगांवा की अधिष्ठाता डॉ. सुमन खंडेलवाल ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं सभी को डिप्लोमा कोर्स के लिए शुभकामनाएं दी।

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र नौगांवा के परिसर में प्रतिदिन पौधारोपण के संकल्प के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमें शुद्ध हवा व शुद्ध वातावरण देने का काम करती है, इसलिए हमारा भी प्रकृति के प्रति कर्तव्य बनता है कि इसका संरक्षण करें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि प्रकृति के संरक्षण के लिए नैतिक कर्तव्य निर्वहन करते हुए एक पेड अवश्य लगाएं। इस दौरान श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशक डॉ. शीशराम ढाका, केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र यादव, सियाम निदेशक श्री हिरेंद्र शर्मा, उप निदेशक श्री एस. एस. राजावत, क्षेत्रीय निदेशक श्री गोपाल लाल चौधरी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न कृषि विज्ञान केंद्रों के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की कि हौंसला अफजाई—
इससे पहले मंत्री श्री शर्मा ने अलवर के सर्राफा व्यापार समिति द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौंसला अफजाई की। उन्होंने रक्तदान शिविर जैसे कार्यक्रम आयोजित कराने पर सर्राफा व्यापार समिति की टीम की सराहना करे हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरणा मिलती है।

More From Author

मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण का रास्ता हुआ साफ, कोर्ट ने खारिज की याचिका, सरकार को नए सिरे से पेश करना होगा जवाब

भारतीय लघु उद्यमियों को सफलता की राह दिखाएगी पुस्तक ‘बिग कंट्री, लिटिल बिज़नेस’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.