महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 रहा है, इसलिए धोनी ने 7 नंबर की जर्सी पहनी, अब रांची स्थित घर का नंबर हुआ 7

रांची
रांची के राजकुमार और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लकी नंबर 7 रहा है, इसलिए धोनी ने 7 नंबर की जर्सी पहनी। धोनी के संन्यास के बाद बीसीसीआई ने दिसंबर 2023 में नंबर 7 जर्सी को भी रिटायर कर दिया। कोई भी भारतीय क्रिकेटर अब 7 नंबर की जर्सी नहीं पहन सकता।

अब धोनी ने अपने हरमू स्थित घर को भी 7 नंबर दे दिया है। पूरे आवासीय परिसर में उनके द्वारा खेले गए शाट और विकेटकीपिंग की आकृति लगाई गई है। धोनी का घर अब उनके फैंस के लिए सेल्फी प्वाइंट बन गया है। गौरतलब है कि धोनी को घर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड से 2009 में जमीन दी थी। इस प्लॉट के ठीक पीछे एक और प्लॉट खरीदकर धोनी ने रांची में बड़े अरमानों से अपना पहला सपनों का घर बनाया था। जिसका नाम शौर्य दिया है।

हालांकि, धोनी अब राजधानी रांची के सिमलिया में आलीशान फार्म हाउस में रहते हैं।
धोनी का जन्म सात जुलाई को हुआ था। जुलाई साल का सातवां महीना भी है। धोनी ने अपने इंटरनेशनल और आईपीएल करियर के दौरान नंबर-7 की जर्सी पहनी है।

रांची में धोनी का एक आलीशान फार्म हाउस 'कैलाशपति' भी है। धोनी का रांची वाला फार्म हाउस सात एकड़ में फैला है। धोनी के इस फार्म हाउस में स्वीमिंग पूल से लेकर इंडोर स्टेडियम और जिम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। बता दें कि धोनी मौजूदा समय में परिवार के साथ यहीं रहते हैं। धोनी का यह फार्म हाउस इतना खूबसूरत हैं कि कोई भी इससे इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता है। यह फार्म हाउस धोनी के हरमू रोड पर बने पहले घर से केवल 20 मिनट की ड्राइव पर है। इससे पहले धोनी ने अपना बचपन मैकोन कॉलोनी में छोटे-छोटे कमरों में गुजारा है। धोनी, अक्सर अपना खाली वक्त इसी फार्म हाउस में बिताते हैं। टीम इंडिया के लगभग सभी क्रिकेटर इस फार्म हाउस में आकर इसकी खूबसूरती का लुत्फ उठा चुके हैं।

More From Author

बावड़िया चौराहे से आशिमा मॉल तक बनने वाले आरओबी का निर्माण जल्द शुरू होगा: राज्य मंत्री श्रीमती गौर

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में हुई गणतंत्र दिवस परेड-2025 में शामिल एनएसएस विद्यार्थियों का किया सम्मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.