आगरा जिले के दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रहे थे बुरहानपुर में बनी पिस्टल की तस्करी

बुरहानपुर
जिले की खकनार थाना पुलिस ने पाचोरी गांव में बनी अवैध पिस्टलों की तस्करी करते फिर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो देसी पिस्टल, दो मैग्जीन और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

आरोपितों के नाम मुकुल सिंह पुत्र प्रताप सिंह भारती 26 वर्ष निवासी राजपुर चुंगी के पास चौराहा आगरा और रूबेन पुत्र नसी सिंह जाटव 29 वर्ष निवासी सेक्टर दस, आवास विकास कालोनी आगरा बताए गए हैं।

इनमें से एक आरोपित मुकुल सिंह के खिलाफ थाना न्यू आगरा में वर्ष 2018 में दुष्कर्म व मारपीट और वर्ष 2020 में थाना हिरपर्वत में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पहले से दर्ज है। पुलिस ने बुधवार दोपहर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि आगरा के मुख्य तस्करों ने दोनों को मोहरे के रूप में उपयोग किया है। प्रारंभिक पूछताछ के अनुसार उन्हें पंद्रह-बीस हजार रुपये अतिरिक्त देने का लालच देकर हथियार लाने के लिए पाचोरी भेजा गया था।

More From Author

एटीएस ने तीन बांग्लादेशी सगे भाइयों के इराक भागने की कोशिश को की नाकाम, मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

27 हजार में उज्बेकिस्तान से पहुंची थी युवती, आरोपित ऑनलाइन एप के माध्यम से कस्टमर को युवतियों को पहुंचाते थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.