24 फरवरी से शुरू हो रहा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री चौधरी ने बोले- छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को मिलेगी और तेजी

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र  24 फरवरी से शुरू हो रहा है. प्रदेश की बढ़ती अर्थव्यवस्था के मद्देनजर इस बार राज्य के गठन के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किए जाने के आसार हैं. इस बात संकेत देते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट से छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को और तेजी मिलेगी, साथ ही नई योजनाओं के साथ आगे बढ़ेंगे.

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लल्लूराम डॉट कॉम से चर्चा में कहा कि पिछले एक साल में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को अच्छा बेस मिला है, और उस बेस पर हम अर्थव्यवस्था को लगातार आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. जैसे-जैसे जीडीपी का ग्रोथ हो रहा है, और टैक्स रेवेन्यू बढ़ रहा है, वैसे ही बजट का साइज भी बढ़ेगा.

22 फरवरी को कैबिनेट देगी मंजूरी
जानकार इस बार छत्तीसगढ़ का बजट एक लाख पचास हजार करोड़ रुपए के आसपास होने की संभावना जता रहे हैं. इस लिहाज से यह राज्य बनने के बाद अब तक का सबसे बड़ा बजट होगा. नए बजट पर 22 फरवरी को साय कैबिनेट की होने वाली बैठक में चर्चा के साथ मंजूरी दिए जाने के आसार हैं.

सत्र के दौरान होंगी हंगामाखेज 17 बैठकें
24 फरवरी से लेकर 21 मार्च तक चलने वाले विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कुल 17 बैठकें होंगी. सत्र के दौरान 2025-26 के लिए बजट पेश करने के साथ-साथ इसमें विधायकों के सवाल भी होंगे. इस सत्र के लिए विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं, जिनमें 943 तारांकित और 871 आतंकित सवाल शामिल हैं.

More From Author

सरकार का सोशल मीडिया को सख्त निर्देश ऐसे कंटेंट को रिमूव करे जो कॉलर आईडी कॉलर आईडी टैम्परिंग की जानकारी दे

शराब पीना और परिवार के प्रति गैर जिम्मेदार होना हाईकोर्ट ने पत्नी एवं परिवार के प्रति मानसिक क्रूरता माना , तलाक की अर्जी स्वीकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.