विधायक अभिलाष पांडे ने प्रयागराज से कई टैंकर में गंगाजल मंगवाकर स्थानीय निवासियों में किया वितरण

जबलपुर
अगर आप महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने से चूक गए हैं तो चिंता मत कीजिए। क्योंकि गंगा मैया खुद संगम से निकलकर जबलपुर पहुंच गई हैं। यह अनोखी पहल की है उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक अभिलाष पांडे ने, जिन्होंने प्रयागराज से कई टैंकर में गंगाजल मंगवाकर स्थानीय निवासियों में वितरण किया।  

दरअसल, भाजपा विधायक अभिलाष पांडे ने उन परिवारों के लिए गंगाजल मंगवाया है जो किसी कारण महाकुंभ नहीं जा सके। उन्हें पुण्य लाभ देने की कोशिश करते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्र में संगम का गंगाजल बांटा। टैंकर जैसे ही शहर पहुंचे, लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। जिसके बाद बोतलों में भरकर इसे वितरित किया गया। साथ ही घर-घर गंगाजल पहुंचाने की कोशिश भी की।

बीजेपी विधायक अभिलाष पांडे ने कहा, “उत्तर मध्य विधानसभा में आस्था की गंगा बहती है। तीर्थराज प्रयागराज के संगम से गंगाजल मंगवाया गया है। सभी नागरिकों तक जल पहुंचाया जा रहा है। आईटीआई चौराहे से जल की अगुआई की गई। करोड़ों श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में दर्शन किए। लेकिन जो वहां नहीं पहुंच सके, उनके लिए जल मंगवाया गया है। अगर कम पड़ेगा तो और गंगाजल मंगवाया जाएगा।”

More From Author

मध्यप्रदेश में 10 साल में छह जीआईएस हुईं, एमपी में एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे

पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल को लेकर जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान ने वैश्विक नेताओं से मदद मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.