इंदौर में लड़के-लड़कियों में खूब चले लात-घूसे, रात की पार्टी, नशा और WWF जैसी फाइट

इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में कुछ लड़के-लड़कियों के बीच हुई मीरपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। किशनगंज थाना क्षेत्र के भगवती ढाबे के बाहर आधा दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियां के बीच WWF जैसी मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकतर नशे में थे। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक घटना तीन दिन पुरानी है। किशनगंज थाना क्षेत्र के बाइपास स्थित भगवती ढाबे पर दोनों पक्ष पार्टी मनाने पहुंचा था। आरोप है कि यहां एक लड़के-लड़की के बीच आपसी झगड़ा हो गया और फिर इसके बाद उनका दूसरे पक्ष से भी विवाद हो गया। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे को पीटने लगे।

वायरल हुए वीडियो में एक लड़का दो लड़कियों को पीटते हुए दिख रहा है। एक लड़की को जोर से धक्का देता है जिससे वह जमीन पर गिरकर रोने लगती है। उसके साथी युवक सामने वाले पक्ष को पीटते नजर आए। करीब 20 मिनट चले हुड़दंग की सूचना किशनगंज पुलिस को नहीं मिली। मारपीट के बाद किसी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

एसपी हितिका वासल ने कहा कि एक वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। इस वीडियो में जो लोग दिख रहे हैं उन्हें थाने बुलाया गया है। अभी तक पता चला है कि लड़का-लड़की ढाबे पर खाना खाने गए थे। यहां आपस में उनका झगड़ा हो गया। उन्होंने एक दूसरे को थप्पड़ मारा था। इसके बाद दूसरे लोग आ गए और उनके साथ भी लड़ाई हो गई। पुलिस इस मामले में एफआईआर कर रही है और आगे की जांच की जा रही है।

बाइपास के आसपास नशे का अड्डा
शहर में पब और नशेडियों के ठिकानों पर पुलिस ने प्रहार करते हुए ताले लटकवा दिए। जिसके चलते बाइपास नशे का नया ठिकाना बन गया है। यहां देर रात तक संचालित हो रहे पब, बार रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों पर हुड़दंगियों की रोजाना महफिल जम रही है। आए दिन विवाद की जानकारियां सामने आ रही है। बाइपास के पब और रेस्टोरेंट देर रात तक संचालित हो रहे है। पिछले दिनों मिस्टर स्कल के देर रात तक चलने की सूचना थी।

इन थानों की सीमा में बाइपास
पुलिस कमिश्नरी और ग्रामीण के थानों को मिलाकर आधा दर्जन थानों की सीमा में बाइपास आता है। जिसमें महू टोल नाके से मांगलिया टोल नाके क्षेत्र है। ग्रामीण के किशनगंज और दूसरे छोर पर क्षिप्रा तो शहरी सीमा में राऊ, कनाडिया, खजराना और लसुड़िया शामिल है। इसके बावजूद नाईट लाइफ की गंदगी जोरों से बायपास पर पैर पसार रही है।

More From Author

कोरबा में सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, नाबालिग की मौत

भारत से हारने के बाद स्मिथ ने किया संन्यास का ऐलान, नहीं खेलेंगे ODI क्रिकेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.