वास्तु शास्त्र के अनुसार होली के दिन ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

सनातन धर्म होली महत्वपूर्ण त्योहारों में शामिल है। इस पर्व को हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन देशभर में खास उत्साह देखने को मिलता है और लोग एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर गले मिलते हैं। यह पर्व को अच्छाई की बुराई पर विजय को दर्शाता है।

अगर आप हमेशा अपना जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो होली के दिन वास्तु शास्त्र में बताए गए उपाय करें। माना जाता है कि होली के दिन उपाय करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मां लक्ष्मी की प्राप्त होगी कृपा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, होली के शुभ अवसर पर आंगन या घर के मेन गेट पर गुलाल से रंगोली जरूर बनानी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से परिवार के सदस्यों को धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

घर में होगा खुशियों का आगमन
अगर आप घर में उत्पन्न दोष को खत्म करना चाहते हैं, तो होली के दिन घर में तुलसी लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पौधे को होली के दिन लगाने से सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। क्योंकि सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है और इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए घर में तुलसी लगाने से घर में खुशियां आती हैं और ग्रह दोष की समस्या से छुटकारा मिलता है।

बिजनेस में जल्द मिलेगी सफलता
अगर आप बिजनेस में वृद्धि चाहते हैं, तो इसके लिए होली के दिन ऑफिस या फिर घर में पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की फोटो लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस उपाय को करने से बिजनेस में सफलता मिलती है और धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है।

आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
चांदी के सिक्के को घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। होली के दिन चांदी के सिक्के को मां लक्ष्मी के सामने रखें और उसकी पूजा-अर्चना करें। इसके बाद सिक्के को अपने पर्स या तिजोरी में रख लें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।

More From Author

अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन व टाइगर श्राफ को नोटिस जारी, 19 तक मांगा जवाब

राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा- गुजरात में कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा से मिले हुए हैं, 30-40 को निकालना पड़ेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.