अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वृहद कार्यक्रम आयोजित

उत्तर बस्तर कांकेर,

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार 08 मार्च को कांकेर के नया कम्युनिटी हाल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं को सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक, उपाध्यक्ष उत्तम यादव शामिल हुए। इस अवसर महिला केंद्रित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

बाल विवाह विरोधी शपथ दिलायी गई। श्रेष्ठ कार्य करने वाली  शासकीय तथा गैर शासकीय महिलाओं, बालिकाओं को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत लगभग 40 लाख रुपए की ऋण राशि भी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, पार्षदों, जनपद सदस्यों, सरपंचों सहित बड़ी संख्या में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों, महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों तथा अन्य ग्रामीण महिलाओं ने भाग लिया।

More From Author

पिंक थीम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ओंकारेश्वर में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.