वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटी चीजों का न करें उपयोग

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का बहुत खास महत्व है। वास्तु शास्त्र में हर एक चीज को लेकर कई खास नियम बताए गए है। कई बार लोग अपने घरों में टूटी-फूटी चीजों को रख लेते हैं, जो उपयोग करने के लायक नहीं होते। वास्तु के अनुसार, भूलकर भी अपने घर में  टूटी-फूटी चीजें नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और घर में कंगाली और अशांति फैल सकती है। तो आइए जानते हैं कि कौन सी ऐसी चीजे है जो घर में नहीं रखनी चाहिए।

टूटा हुआ शीशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में भूलकर भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। टूटे हुए शीशे को नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि टूटा हुआ शीशा से रखने घर का वातावरण अशांत हो जाता है और आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है।

टूटी हुई घड़ी
वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार, घर में टूटी या खराब घड़ी नहीं  रखनी चाहिए। टूटी या खराब घड़ी समय और सफलता में रुकावट डालती है। जिसकी वजह से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन की कमी हो सकती है।

टूटे-फूटे बर्तन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी रसोई घर में टूटे-फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। टूटे हुए बर्तन नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं। ऐसे बर्तन घर में दरिद्रता लेकर आते हैं और आर्थिक परेशानियों का कारण बनते हैं।

टूटा हुआ पलंग
वास्तु के अनुसार, घर में टूटा हुआ पलंग बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में परेशानियां आने लगती है और घर के सदस्यों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

More From Author

अयोध्या में शादी के अगले दिन दुल्हन और दूल्हे की मौत, कमरे में मिले शव, फंदे से लटका था पति

होली के त्योहार घर पर बनाएं ठंडाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.