निकायों में ढाई साल में अच्छा काम हुआ, जनता की सेवा के लिए नवाचारों को अपनाते रहें -श्री अजय जामवाल

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को किया संबोधित
————————————————–
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विकसित भारत का संकल्प 2047 तक पूरा होगा
-निकायों में ढाई साल में अच्छा काम हुआ, जनता की सेवा के लिए नवाचारों को अपनाते रहें
-श्री अजय जामवाल
-प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास
-अटल जी के बताए मार्ग पर चलकर करना होगा विकास
-डॉ.महेंद्र सिंह

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने सोमवार को  भाजपा प्रदेश कार्यालय में भोपाल संभाग के नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित देशों की पंक्ति में लाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने जब से देश की कमान संभाली है तभी से तेजी से विकास कार्य हो रहे है। हमें भी तन-मन और धन से अपने-अपने क्षेत्र का विकास करना होगा। देश की जनता का भरोसा हमारी पार्टी पर लगातार प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ता जा रहा है। हमें लगातार जनता का समर्थन इसलिए मिल रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लिए विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार होने के नाते पिछले कुछ सालों में प्रदेश का विकास तेज रफ्तार से हुआ है। इसे हम सबको मिलकर आगे बढाना है। श्रद्वेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों को साकार करने के लिए उनके बताए मार्ग पर चलकर विकास करना होगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक श्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पकंज जोशी एवं जिलाध्यक्ष श्री रविंद्र यति मंचासीन रहे।

जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ काम करना होगा – श्री अजय जामवाल
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण निकायों के जनप्रतिनिधियों का जनता से सीधा जुड़ाव होता है, क्योंकि वो दिन भर जनता के बीच में रहते हैं। केंद्र और राज्यों की योजनाओं को जमीन पर उतारने के अलावा उस क्षेत्र में नवाचारों के माध्यम से किस तरह जनता और समाज की सेवा की जा सकती है इस दिशा में भी तेजी से काम करने की आवश्यकता है, ताकि जिन लोगों ने हमें चुना है उनका भरोसा भाजपा पर बना रहे। हमें हमेशा जागरूकता, विश्वास और सुचिता के साथ समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की आवश्यकता है। आने वाले समय में हमारी पीढ़ियां महापुरुषों के बारे में जानकारी रखे इसके प्रयास करने होंगे, ताकि हमारे देश का इतिहास और सभ्यता का परिचय आने वाली पीढ़ियों को आसानी से मिल सके।  

अटल जी को जानने के लिए उनके बारे में पढ़ना होगा-डॉ. महेंद्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ट्रिपल इंजन यानी केंद्र, राज्य और नगरीय और ग्रामीण निकायों में जनता की चुनी गई सरकारों के चलते प्रदेश में विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। पिछले ढाई सालों में बहुत काम हुआ है, लेकिन हमें यही रुकना नहीं है। श्रद्वेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जनशताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है, इसमें निरंतर विकास की रफ्तार को बनाए रखकर आम जनता के हितों से जुड़े हुए कार्यों को पूरा करना है। अटल जी को जानने के लिए हमें उन्हें पढ़ना होगा, तब हम उनके बताए गए मार्गों और विचारों को जानकार और बेहतर काम कर पाएंगे।

 

More From Author

बेंगलुरु: रन्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित

सुप्रीम कोर्ट को मिलेगा नया न्यायाधीश, जस्टिस जॉयमाल्या बागची की नियुक्ति की अधिसूचना जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.