खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने खाद्य सामग्री का किया निरीक्षण

डिंडौरी
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या के निर्देशानुसार आज खाद्य विभाग एवं राजस्व  विभाग की संयुक्त टीम ने आगामी त्यौहारों के मद्देनजर नगर के मिष्ठान भंडारों की जांच की। संयुक्त टीम ने नर्मदा पुल पार, मुड़की रोड एवं बस स्टैंड की दुकानों में खाद्य पदार्थो की एक्सपायरी डेट, खाद्य पदार्थों में मिलावट आदि बिन्दुओं की जांच की। जांच के दौरान एक दुकान पर एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री प्राप्त किए जाने पर मौके पर ही नष्ट कराया गया। निरीक्षण में खाद्य सामग्री जैसे- बूंदी, नमकीन, लड्डू आदि के सैम्पल लिए गए एवं दुकानदारों को साफ सफाई ,पैकिंग  डेट, अच्छी गुणवक्ता का खाद्य पदार्थ ही वितरण करने हेतु समझाइश दी गयी। उक्त निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री आरपी मार्को, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आशीष तुरकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

लाइफ में परफेक्ट निर्णय लेने में ये ट्रिक्स देंगे मदद

दीनदयाल भूमिहीन कृषि कल्याण योजना के तहत 5 लाख से अधिक परिवार लाभान्वित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.