होली के बाद शुरू हो सकता है भीषण गर्मी का दौर, मध्य प्रदेश में शुरू हुए गर्मी के तीखे तेवर

भोपाल
हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना रहने से प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में दिन का सबसे अधिक 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, धूप के तेवर और तीखे होने की संभावना है। गुरुवार को दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है। मध्य प्रदेश के आसपास के राज्यों में तपिश लगातार बढ़ रही है। वहां से लगातार आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को भी गर्मी के तेवर कुछ और तीखे हो सकते हैं। होली के बाद हर दिन तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।

दिन में बेचैन कर रही गर्मी, रात का पारा भी बढ़ा
ग्वालियर से खबर है कि गर्मी ने दिनभर लोगों को बेचैन किया। बिना पंखा चलाए बैठने में गर्माहट महसूस हुई, इसके अलावा अब ठंडे पानी से ही प्यास बुझ पा रही है। वहीं रात के तापमान में भी उछाल का सिलसिला जारी है। पारा 17 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। जम्मू-कश्मीर में लगातार पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने से फरवरी माह के दूसरे पखवाड़े से ही उत्तरी हवाओं के आने का सिलसिला थमा हुआ है। गत नौ मार्च को सक्रिय हुए विक्षोभ के कारण हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है और राजस्थान की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। ये क्रम बुधवार को भी जारी रहा। सुबह साढ़े 11 बजे ही पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

More From Author

3IME Centre में पदस्थ मेजर से निवेश के नाम पर 14.40 लाख ठगे, इंग्‍लैंड के नंबर से आया था वाट्सएप लिंक

सीने की जलन को इन घरेलू नुस्खे से मिलेगा आराम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.