नीम की पत्तियां खाने से शरीर में दिखेंगे कई बदलाव

नीम के पेड़ के तो फायदे हर किसी ने सुने ही हैं। नीम का पेड़ छायादार तो होता ही है। इसके साथ ही यह हवा को फिल्टर करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नीम के पेड़ की पत्तियों से लेकर इसकी टहनियां तक इंसानी शरीर के लिए काफी लाभकारी होती हैं। आज हम आपको नीम के पत्ते चबाने के फायदे बताने जा रहे हैं।

खून को करता है साफ
 अगर आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं तो यह आपके ब्लड को साफ करने में अहम भूमिका निभाती है। नीम की पत्तियां आपके पेट के लिए भी काफी लाभकारी होती हैं। यह खून को साफ करने में मदद करती हैं। खून साफ होता है तो चेहरे की चमक भी बढ़ जाती है।

हाजमे को करती हैं दुरुस्त
नीम की पत्तियां पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करती हैं। यह पाचन में सुधार करने में मदद करती है और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करती है। अगर आप रेगुलर नीम की पत्तियां चबा लेते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है।

वजन कम करना
नीम की पत्तियां वजन कम करने में मदद करती हैं। यह शरीर में मौजूद अतिरिक्त वसा को कम करने में मदद करती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करती है। अगर किसी को कलस्ट्रेाल की दिक्कत है तो नीम की पत्तियां सुबह उठकर खाले। यह बैड कलस्ट्रोल को खत्म करने में काफी मददगार है।

चेहरे पर आती है चमक
नीम की पत्तियां अगर आप रेगुलर खाते हैं तो आपके चेहरे पर चमक बढ़ने लगती है। नीम की पत्तियां आपके पाचन को सुधारने में मदद करती हैं। यह त्वचा में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करती है और त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाती है। यही कारण है कि कई साबुन कंपनियां अपने साबुन और फेस वॉश में नीम की पत्तियां होने का दावा करते हैं।

इस तरह भी कर सकते हैं इस्तेमाल

– नीम की पत्तियों को सुबह उठते ही खाली पेट खाएं।

– नीम की पत्तियों को पानी के साथ पिएं।

– नीम की पत्तियों को सलाद या सब्जी में मिलाकर खाएं।

– नीम की पत्तियों को सुखाकर भी खाया जा सकता है।

More From Author

पुलिस के हत्थे चढ़े अगल-अलग स्थानों से चोरी करने वाले 7 शातिर चोर, 20 लाख का जेवर बरामद

होली एवं रंग पंचमी पर चिकित्सालयों में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाए रखने के लिए CMHO ने निर्देश जारी किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.