देशी-अंग्रेजी शराब दुकानों में असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

महासमुंद

महासमुंद जिले के बेमचा और एकता चौक स्थित देशी और अंग्रेजी शराब दुकानों में शुक्रवार-शनिवार देर रात असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस घटना को अंजाम देने वालों ने सीढ़ी के सहारे रौशनदान से दुकान के अंदर पेट्रोल डाला और आग लगाई। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो चुका था।

जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात करीब 3 बजे दुकान में मौजूद गार्ड ने संदिग्ध आवाजें सुनीं और पीछे जाकर देखा तो दो लोग सीढ़ी लेकर भागते नजर आए। गार्ड के शोर मचाने पर वे घबराकर सीढ़ी छोड़कर फरार हो गए। गार्ड ने तुरंत अफसरों और पुलिस को सूचना दी।

    महासमुंद जिले के बेमचा के देशी-विदेशी शराब दुकान में असमाजिक तत्वों ने देर रात करीब 3 बजे रौशन दान से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। गार्ड की सूचना पर बाद फायर ब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाया. पुलिस को मौके से एक सीढ़ी, 2 प्लास्टिक के जेरकिन और सिगरेट लाइटर मिला है। आग से कितने का… pic.twitter.com/YKUVCrPQBS
    — Lallu Ram (@lalluram_news) March 15, 2025

मौके से पुलिस को दो प्लास्टिक के जेरकिन, एक पाइप और एक सिगरेट लाइटर बरामद हुआ है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि असामाजिक तत्वों ने दुकान के रौशनदान से पेट्रोल डालकर आग लगाई और भाग निकले।

नुकसान का अब तक नहीं हुआ आकलन
आगजनी से हुए नुकसान का आबकारी विभाग अब तक आकलन नहीं कर पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More From Author

व्यापारी एकता और जय व्यापार पैनल ने व्यापारी एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से संयुक्त प्रत्याशी उतारने का लिया निर्णय

होली खेलने के दौरान होटल कोर्टयार्ट मैरिएट में दो गुटों में जमकर मारपीट, मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.