Apple का नया ऐप Surveyor लॉन्च

नई दिल्ली
 

दिग्गज टेक कंपनी Apple का नया ऐप Surveyor लॉन्च हो गया है। इस ऐप को रियल-टाइम मैपिंग डेटा को कलेक्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे ऐपल मैप्स की लोकेशन की सटीकता और बाकी डिटेलिंग को बेहतर बनाया जा सके। Mac Rumors की मानें, तो इस ऐप के नए ऐप की मदद से स्ट्रीट साइन, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क किनारे की रियल टाइम अपडेटेड जानकारी मिल सकेगी। इससे ऐपल मैप्स सटीकता बरकरार रहेगी। साथ ही यह ऐप लगातार अपडेट होता रहेगा।

कौन कर पाएगा Surveyor ऐप का इस्तेमाल
हालांकि ऐप का नया ऐप आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होगा। इसकी जगह ऐपल का नया ऐप मैपिंग असाइनमेंट के लिए जिम्मेदार पार्टनर कंपनियों के लिए बनाया गया है। ऐसा मालूम होता है कि ऐप डाउनलोड करने पर यूजर्स को ओपन पार्टनर ऐप का संकेत मिलेगा, जो उन्हें एक अन्य प्रिमाइस एप्लिकेशन पर रीडायरेक्ट करता है।

क्या है प्रिमाइस ऐप
प्रिमाइस एक थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को तमाम तरह के कार्य को पूरा करके रिवार्ड की सुविधा देता है। इसमें सर्वे, लोकल रिपोर्टिंग जैसे कंस्ट्रक्शन, अपडेट और फोटोग्राॉफिक स्पेसिफिक लोकेशन शामिल हैं।

मिलेगी सटीक लोकेशन डिटेल
रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि प्रिमाइस के जरिए मैपिंग टास्क असाइन होने पर यूजर्स को एक आईफोन माउंट करने, लैंडस्केप मोड में स्विच करने और ड्राइविंग के दौरान एक तय रूट पर तस्वीरें खींचने के लिए निर्देशित किया जाएगा।

डेटा कलेक्शन में करेगा मदद
ऐपल के अनुसार, सर्वेयर ऐप सड़क पर बुनियादी इंफ्रॉस्ट्रक्चर के डेटा को कैप्चर करता है और इसे ऐपल को भेजता है, जहां यह मैप पर वस्तुओं को सटीक रूप से रखने में मदद करता है। ऐपल अपने मैपिंग सिस्टम को ज्यादा मजूबत बनाने पर जोर दे रहा है। यह मैपिंग डिटेल को अपडेट रखने के लिए क्राउडसोर्स्ड डेटा संग्रह का उपयोग कर रहा है।

कम्यूनिटी डेटा कलेक्शन पर होगा जोर
हालांकि प्रिमाइस को ऑफिशियल तौर पर ऐपल मैप्स पार्टनर के तौर लिस्ट नहीं किया गया है। दोनों ऐप्स का इंटीग्रेशन ऐपल मैप्स के रेगुलर अपडेट के लिए एक सहयोग का संकेत देता है। इस कदम के साथ, ऐपल अपने मैपिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए कम्यूनिटी बेस्ड डेटा कलेक्शन को अपनाता दिख रहा है।

गूगल मैप को मिलेगी जोरदार टक्कर
इसके गूगल मैप्स को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है। ऐपल मैप्स को बेहतर बनाने के लिए सर्वेयर ऐप एआई बेस्ड रियल-टाइम मैपिंग होगी, जिससे यूजर्स को ज्यादा सटीक नेविगेशन मिल सकेगा।

More From Author

सड़क हादसे में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की बेटी की मौत

विटामिन-डी की कमी को पूरा करेंगी ये ड्रिंक्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.