गेहूं के आटे में मिलाये ये चीजें, रोटी नहीं करेगी नुकसान

गेहूं के आटे की रोटी के लिए कहा जाता है कि यह ब्लड शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदेह है। इसके साथ ही मोटापे से परेशान लोगों को भी डॉक्टर हिदायत देते हैं कि वह गेहूं की रोटी न खाएं। लेकिन बावजूद इसके आपको गेहूं की रोटी खाना ही पसंद है तो हम आपको कुछ ऐसे देसी नुस्खे बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप गेहूं की रोटी टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं।

मेथी दाना पीसकर आटे में मिलाएं
मेथी दाना एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप मेथी दाना पीसकर इसे गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटी खाते हैं तो यह काफी हद तक आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

अजवाइन भी है फायदेमंद
अजवाइन एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करती है। बता दें कि अजवाइन में फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में अजवाइन के बीजों को गेहूं के साथ पीसवाकर आप इसकी रोटी खा सकते हैं।

अलसी है रामबाण बीज
अलसी एक प्राकृतिक औषधि है जो शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में काफी मददगार साबित होता है।  इन तीनों चीजों को गेहूं के आटे में मिलाकर शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

गेहूं पिसवाने के दौरान मिलाएं यह तीनों चीज
गेहूं पिसवाने के दौरान आप यह तीनों चीजें गेहूं के आटे में पिसवा सकते हैं। गेहूं के हिसाब से यह तीनों चीजों का मिश्रण बनाकर इन्हें भी साथ में पिसवा सकते हैं। इसके साथ ही अगर आप घर में भी इन तीनों चीजों को पीसकर रख लेते हैं और आटा गूंथने के दौरान इन्हें इसमें मिला लेते हैं तो भी यह आपके लिए काफी ठीक है।

More From Author

ग्वालियर में होली पर अपने मायके आई नवविवाहिता ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

कांशीराम की जयंती पर मायावती ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं को सत्ता की चाबी हासिल करने का दिया संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.