गैस की समस्या को दूर करेगी किचन में रखी ये चीज

खाना खाने के बाद गैस की समस्या से लगभग हर कोई परेशान रहता है। खाना खाने के तुरंत बाद कई लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है। कई लोगों का पेट फूलने लगता है। हालांकि यह गंभीर समस्या है। इससे इंसान पूरी तरह से परेशान हो जाता है।

कई बार महंगी दवाएं तक खाने के बावजूद आराम नहीं मिलता। हालांकि आर्युेवेद में इसका ईलाज है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद गैस बनने की शिकायत रहती है तो आप जीरा चबा सकते हैं। जीरा पेट के लिए रामबाण मसाला है।

गैस और पेट दर्द को करता है कम
जीरा गैस और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो पेट में सूजन और दर्द को कम करते हैं। कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद अपच, गैस, पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या रहती है। गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाने में जीरा काफी उपयोगी है।

खाना होता है जल्दी हजम
जीरा पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। जीरा को भुनकर चबाने से आपका खाना हजम होता है। इसको भुनकर इसका चूर्ण भी बनाया जा सकता है। इस चूर्ण को आप गर्म पानी से सेवन करते हैं तो पेट को काफी राहत मिलती है।

ब्लड प्रेशर को भी रखता है कंटोल में
जीरा रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ बनाता है। बता दें कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और आंतों को क्लीन करने में मदद करते हैं।

खाने के बाद जीरा चबाने के फायदे
खाना खाने के बाद आप एक चम्मच जीरा मुंह में लेकर चबा लें। ऐसा करने से एक तो आपका खाना बहुत जल्दी डाइजेस्ट होगा। इसके साथ ही आपके पेट में बनने वाली गैस को जीरा खत्म करने या कम करने में मदद करता है। वहीं जीरा आपकी आंतों को भी साफ करने में मदद करता है।

More From Author

पुलिस परिवार होली का जश्न में डूबा, कलेक्टर, IG, SSP और कमिश्नर ने लगाए ठुमके

स्वरा भास्कर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की होली की तस्वीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.