गाजियाबाद में जमीन पर कब्जा करने वाले बादल यादव पर दर्ज होगी FIR, अब बनेगा लड़कियों का स्कूल

गाजियाबाद
 गाजियाबाद में विजय नगर क्षेत्र के वार्ड-7 सुदामापुरी डूंडाहेड़ा में करीब 35 करोड़ रुपये की जमीन को निगम ने गुरुवार को कब्जामुक्त करवाया है। ऐसा बताया जा रहा है कि नगर निगम की भूमि पर बादल यादव नामक व्यक्ति ने कोर्ट में केस डालकर अपनी भूमि बताते हुए स्टे ले लिया था और अपना कब्जा कर प्लॉटिंग करनी शुरू कर दी थी। इसमें नगर निगम भी स्टे के खिलाफ कोर्ट गया। कोर्ट ने बुधवार को इस प्रकरण में निगम के पक्ष में फैसला सुनाया। इस क्रम में गुरुवार को मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक की उपस्थित में यहां जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए बुलडोजर चलवाया गया।

अवैध कब्जे का ध्वस्तिकरण की कार्यवाही करते हुए 5500 वर्गमीटर भूमि खाली कराई है। इसकी कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये है। निगम की टीम ने सुबह 9:30 बजे से 4 बजे तक कब्जा हटाने की कार्यवाही की गई है। इसमें 10 बुलडोजर 10 डंपर को लगाया गया। भूमि खाली कराने साथ के साथ तारों से फेंसिंग भी की गई है। बादल यादव के खिलाफ FIR की कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इस मौके पर इस दौरान अपर नगर आयुक्त अरुण यादव, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता, मुख्य अभियंता एन के चौधरी, एसीपी कल्पना पांडेय, सिटी जोनल प्रभारी महेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता मिश्रा, कर्नल दीपक शरण, पार्षद पति थान सिंह समेत पुलिस के जवान उपस्थित रहे।

खाली जगह पर बनेगा बालिका इंटर कॉलेज
मेयर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में नगर निगम की एक इंच भूमि भी नहीं कब्जाने दी जाएगी। बल्कि गाजियाबाद को भूमाफियाओं मुक्त कराने की कार्यवाही की जाएगी। आज सुदामापुरी में बुलडोजर गरजा है तो जल्द ही नंदग्राम में भी गरजेगा।

इसके साथ ही सुदामापुरी की भूमि पर बालिकाओं के लिए 12वीं तक का विद्यालय भी बनाया जाएगा। इसके लिए कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। इसमें नगर आयुक्त ने भी सहमति से साथ अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिए।

More From Author

पूर्व स्टार ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 पर बड़ा ऐलान किया

वंदे भारत एक्सप्रेस का डेब्यू हुए 6 साल बीते, 136 सेवाओं तक पहुंच चुकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.