नागपुर में सभी इलाकों से हटा कर्फ्यू, हालात सामान्य, प्रशासन का सख्त पहरा जारी

नागपुर
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने नागपुर के सभी इलाकों से कर्फ्यू हटा लिया है। रविवार दोपहर 3 बजे से कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर में भी प्रतिबंधों में ढील दी गई। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे पहले शनिवार को पाचपावली, शांतिनगर, लकड़गंज, सक्करदरा और इमामवाड़ा में कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया था। वहीं, कोतवाली, तहसील और गणेशपेठ में शनिवार रात 7 से 10 बजे तक अस्थायी राहत दी गई थी।

हिंसा का नुकसान उपद्रवियों से वसूला जाएगा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि 17 मार्च को हुई हिंसा के दौरान हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से करवाई जाएगी। उन्होंने कहा, "जो लोग शहर की अमन-चैन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, उनसे इसकी कीमत वसूली जाएगी। अगर वे भुगतान नहीं करते हैं, तो उनकी संपत्तियां नीलाम की जाएंगी और जरूरत पड़ी तो बुलडोज़र का भी इस्तेमाल होगा।"

गिरफ्तारियां और जांच जारी
नागपुर हिंसा मामले में अब तक कुल 99 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। पुलिस ने Minorities Democratic Party के कार्यवाहक अध्यक्ष हमीद इंजीनियर को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस बात की पुष्टि डीसीपी लोहित मातानी ने की। वहीं, इस मामले के मुख्य आरोपी फहीम खान ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था, जिसके बाद नागपुर कोर्ट ने उनके मेडिकल परीक्षण का आदेश दिया। उनकी मजिस्ट्रेट कस्टडी रिमांड (MCR) दर्ज कर ली गई है, जबकि पुलिस कस्टडी रिमांड (PCR) को लेकर अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा है। पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंघल ने कहा, "अब तक 99 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच पूरी निष्पक्षता से की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।"

More From Author

दो माओवादी ठिकानों से भारी मात्रा में डंप हथियार और विस्फोटक बरामद

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.