आईपीएल 2025: ऑरेंज कैप है ईशान किशन के सिर पर, पर्पल कैप पर है इस खतरनाक स्पिनर का कब्जा

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 5 मुकाबले हो चुके हैं। सभी टीमों ने एक-एक मैच खेल लिया है। इन पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे है और पर्पल कैप पर किसका कब्जा है? ये जान लीजिए। आने वाले समय में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस दिलचस्प होती जाएगी। हालांकि, पांच मैचों के बाद अच्छी बात यह है कि ऑरेंज कैप की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में तीन भारतीय हैं। पर्पल कैप की रेस में टॉप 5 में चार भारतीय हैं।

IPL 2025 के ऑरेंज कैप की रेस की बात करें तो टॉप 5 में तीन भारतीय खिलाड़ी हैं, जिनमें ईशान किशन शतक के साथ शीर्ष पर हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 106 रनों की पारी खेली थी। दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं। श्रेयस ने 97 रन गुजरात के खिलाफ बनाए। लिस्ट में तीसरा नाम निकोलस पूरन का है, जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 75 रनों की पारी खेली। चौथे नंबर पर लिस्ट में तीसरे भारतीय साई सुदर्शन हैं। उन्होंने 74 रन पंजाब के खिलाफ बनाए। पांचवें पायदान पर मिचेल मार्श हैं। उन्होंने 72 रनों की पारी खेली।

IPL 2025 ऑरेंज कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी

1. ईशान किशन – 106 रन
IPL 2025 की पर्पल कैप की रेस की बात करें तो इसमें शीर्ष पर नूर अहमद हैं, जो इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 विकेट निकाले थे। इसके अलावा टॉप 5 में जो अन्य चार खिलाड़ी हैं उनको 3-3 विकेट ही मिले हैं। इनमें खलील अहमद, क्रुणाल पांड्या, आर साई किशोर और विग्नेश पुथुर का नाम शामिल है। सभी खिलाड़ियों ने एक-एक मैच ही खेला है।
IPL 2025 पर्पल कैप की रेस में शामिल खिलाड़ी

1. नूर अहमद – 4 विकेट
3. क्रुणाल पांड्या – 3 विकेट
4. आर साई किशोर – 3 विकेट
5. विग्नेश पुथुर – 3 विकेट

More From Author

लखीमपुर खीरी में एक बाइक पर पांच सवार, चार लोगों की मौत, जिन्दा बची एक मासूम

खाटूश्याम प्रेमियों के लिए कब शुरू होगी ट्रेन, सरकार ने की थी रींगस-खाटूश्यामजी तक रेल चलाने की घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.