मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने भगवान महावीर के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि उनका जीवन और उपदेश आज भी मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया 'एक्स' पर कहा कि जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का संपूर्ण जीवन अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह जैसे महान सिद्धांतों का प्रतीक है। उन्होंने न केवल इन सिद्धांतों का पालन किया, बल्कि समाज को भी इन्हें अपनाने की राह दिखाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के जारी संदेश में कहा कि संसार को 'जियो और जीने दो' का सन्मार्ग दिखाने वाले भगवान महावीर के उपदेश सभ्य समाज के निर्माण के लिए आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने तब थे। उनका जीवन दर्शन केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक एवं नैतिक दृष्टिकोण से भी मानव जीवन को दिशा देने वाला है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान महावीर के सिद्धांतों को जीवन में अपनाएं। अहिंसा व सत्य के मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करें और हम सब हर्षोल्लास से महावीर जयंती मनाएं।

 

More From Author

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि चुनाव ईवीएम से नहीं, जनता के वोट से जीते जाते हैं

MP वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा जमीनों पर अवैध कब्जा करने वाले 2000 से ज्यादा लोगों को चिन्हित किया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.