अभियान में प्राचीन जल स्त्रोतों की सफाई को दी जा रही है प्राथमिकता

भोपाल
प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जन भागीदारी से निंरतर जारी है। समाज का प्रत्येक तबका इस कार्य में स्वयं को जोड़ रहा है। प्रशासनिक अमला भी समान रूप से इस अभियान में शामिल हो रहा है।

जन सहयोग से चौपड़ा की सफाई की गई
अशोकनगर जिले के ईसागढ़ विकासखंड में माता देवकानी मंदिर के पास चौपड़ा जन भागीदारी से सफाई अभियान में ग्रामीणों ने भागीदारी की। स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि चौपड़ा प्राचीन जल स्त्रोत रहा है। पहले यह जल स्त्रोत पानी से भरा रहता था। साथ-सफाई के अभाव में अब यह सूखता जा रहा है। जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शामिल कर चौपड़ा की साफ-सफाई कराई और शपथ दिलाकर भविष्य में भी इसे संरक्षित करने की शपथ दिलाई गई। अशोकनगर जिले में नवांकुर संस्था द्वारा दीवार लेखन से जन सामान्य को जल संरक्षण का महत्व बताया जा रहा है।

सरदारपुर में माही नदी सहित पुराने जल स्त्रोतों का होगा जल संरक्षण
धार जिले के सरदारपुर नगर में एक प्रेरणादायी पहली की शुरूआत हुई। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पुरानी उपेक्षित जल स्त्रोतों को पुनर्जीवित करने का बीड़ा प्रशासन और आम नागरिकों ने उठाया है। माही नदी के तट पर अभियान की विधिवत शुरूआत हुई विभिन्न संस्थाओं के स्वयं सेवक श्रमदान कर घाट क्षेत्र की सफाई कर रहे हैं। माही नदी के पास ऐतिहासिक कुआं, शनिदेव मंदिर के पीछे आम के बागीचे में स्थित 3 पुराने कुए, ताल कटोरा मैदान का ब्रिटिश कालीन कुआं और प्राचीन बावड़ी के सफाई कार्य को भी इसके शामिल किया गया है। सरदारपुर की ब्रांड एम्बेसडर डॉ. शीरीन कुरैशी ने नगरवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि इस पवित्र अभियान को जन आंदोलन का रूप देना है।

प्रसिद्ध कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा एवं विधायक श्री राय ने किया श्रमदान
सीहोर शहर में सीवन उत्थान समिति के आहवान पर प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, विधायक श्री सुदेश राय सहित अनेक जन-प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सीवन नदी में श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि नदी का गहरीकरण एक सराहनीय पहल है। सीहोर विधायक श्री सुदेश राय ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सीवन नदी में साल भर पानी का बहाव रहे। उन्होंने कहा कि सीवन नदी के सौंदर्यीकरण के लिये हरसंभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने राय परिवार की ओर से इस अभियान के लिये 10 लाख रूपये देने की भी घोषणा की।

बोदरी नदी में जल गंगा संरक्षण अभियान
छिंदवाड़ा शहर की प्रमुख नदी बोदरी है। बोदरी नदी के तट के ग्राम मटकुली में जन भागीदारी से सफाई का कार्य शुरू किया गया। सफाई कार्य में जुड़े कार्यकर्ताओं को जल स्त्रोतों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

200 वर्ष पुरानी बावड़ी पर श्रमदान
शाजापुर में सुन्दरसी की 200 वर्ष पुरानी बावड़ी पर श्रमदान कर सफाई की गई। श्रमदान में शामिल कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि हम से अपने क्षेत्र के आस-पास जल स्त्रोतों की सफाई और संरक्षण का कार्य निस्वार्थ भावना से करेंगे। श्रमदान के दौरान यह तय किया गया कि‍इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया जायेगा।

 

More From Author

यूक्रेन-रूस संघर्ष में अधिकांश हानि तोपखाने या बख्तरबंद वाहनों के कारण नहीं, बल्कि ड्रोन के कारण हुई : राजनाथ सिंह

गुना के ग्राम कंजा में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ में हुआ कलश पूजन एवं भूमि-पूजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13695/1

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.