बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मुंबई में एक्टिंग छोड़कर राजस्थान में कपड़े का बिजनेस शुरू किया. जानें कौन है ये अभिनेत्री ?

हर रोज कई लोग मुंबई एक्टर-एक्ट्रेस बनने का सपना लेकर आते हैं. लेकिन उनमें से कुछ ही लोग इस फील्ड में सफल हो पाते हैं वहीं कुछ अपनी किस्मत आजमाते हुए थक जाते हैं और अपने लिए दूसरे रास्ते खोजने लगते हैं. एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने पैसों की तंगी के चलते मुंबई और एक्टिंग दोनों को अलविदा कह दिया और कपड़ों का बिजनेस शुरू किया.

जानें कौन है ये एक्ट्रेस

इन एक्ट्रेस का नाम है चारू असोपा जो मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की एक्स भाभी हैं. चारु ने हाल ही में खुलासा किया कि वे इस वक्त ऑनलाइन कपड़े बेच रही हैं. उन्होंने कहा, 'मैं अपने होमटाउन, बीकानेर, राजस्थान शिफ्ट हो गई हूं. मैंने मुंबई छोड़ दिया है और मैं अपने माता पिता के साथ रह रही हूं. मेरी बेटी मेरे साथ है और मुंबई से आए मुझे एक महीना हो गया है'.

मुंबई में गुजारा करना हुए मुश्किल

चारु ने कहा, 'मुंबई में रहना इतना आसान नहीं है, वहां बहुत खर्चा है. मेरे लिए महीने भर का खर्चा 1 से 1.5 लाख तक हो रहा था जिसमें किराया भी शामिल था. मुझे जियाना को नहीं छोड़ना था इसीलिए मैं घर वापस आ गई. ये कोई जल्दबाजी में लिया गया फैसला नहीं था बल्कि मैंने ये सोच समझकर अपने लिए चुना है'.

बीकानेर में बेचती हैं ऑनलाइन कपड़े

ट्रोल्स के बारे में अटकलों का जवाब देते हुए, चारू ने कहा, 'जब आप कुछ नया शुरू करते हैं, तो हर कोई संघर्ष करता है. मेरे मामले में क्या अलग है? मैं ऑर्डर लेने से लेकर पैकेज भेजने और स्टॉक लाने तक सब कुछ खुद ही कर रही हूं. जब मैं एक्टिंग के लिए मुंबई आई थी, तब भी यह आसान नहीं था. मैंने अपने लिए नाम बनाने के लिए संघर्ष किया और मैं कामयाब रही. अब, मैंने यह बिजनेस शुरू किया है ताकि मैं अपने बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे सकूं और मुझे नहीं लगता कि ये गलत है'.

चारु ने राजस्थान में शुरू किया कपड़ों का बिजनेस

चारू के एक्स हसबैंड और एक्टर राजीव सेन हैं और दोनों की एक बेटी जियाना हैं. राजीव सुष्मिता सेन के भाई हैं. कपल ने अपने रिश्ते में चल रहे तनाव की वजह से तलाक लिया. जब चारू से पूछा गया कि राजीव ने उनके कदम पर क्या प्रतिक्रिया दी, तो उन्होंने कहा, 'वह हमेशा बीकानेर में अपनी बेटी से मिलने आ सकते हैं. मुंबई छोड़ने से पहले, मैंने उन्हें अपने प्लान के बारे में बताते हुए एक मैसेज भेजा था'.

ऑनलाइन कपड़े बेचने के अपने फैसले के पीछे की वजह बताते हुए चारु ने कहा, 'ऐसा नहीं है कि मैं किसी बड़े प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थी. मैं डेली सोप नहीं करना चाहती क्योंकि मैं जियाना पर ध्यान देना चाहती हूं और मैं यहां से डिजिटल कंटेंट शूट कर सकती हूं. अगर मुझे शूटिंग के लिए यात्रा करनी पड़ती है, तो घर वापस आने का सबसे अच्छा हिस्सा यह है कि मैं हमेशा जियाना को नानी के बजाय उसके दादा-दादी के पास छोड़ सकती हूं'.

More From Author

दमोह के मिशन अस्पताल की कैथ लैब सील, यहीं पर फर्जी डॉक्टर नरेंद्र यादव ने किया था ऑपरेशन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज झरिया अल्काइन वाटर बाटलिंग प्लांट का करेंगे शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.