खिरकिया, हरदा और बनापुरा स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्यों, स्वच्छता और संरक्षा व्यवस्थाओं का हुआ मूल्यांकन

भोपाल
पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी ने आज खंडवा से रानी कमलापति स्टेशन तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलखंड की संरचना, पटरियों की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, क्रॉसिंग्स एवं सेफ्टी संबंधित अवसंरचनाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य न केवल संरक्षा व्यवस्था की समीक्षा था, बल्कि स्टेशनों पर “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन भी करना था।

खिरकिया स्टेशन – संरक्षा पर विशेष ध्यान
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने खिरकिया स्टेशन पर विशेष रूप से संरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफॉर्म किनारे सुरक्षा संकेतों, फाटक संचालन, पॉइंट्स एवं सिग्नल इंटरलॉकिंग की स्थिति की बारीकी से जांच की।
स्टेशन यार्ड एवं सिग्नलिंग के संरक्षा उपायों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही उन्होंने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के तहत हो रहे प्रारंभिक विकास कार्यों की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन को यात्री सुविधा की दृष्टि से और अधिक उन्नत बनाया जाए।

हरदा स्टेशन – पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा
हरदा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  ने “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत तेजी से हो रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति को सराहा। उन्होंने प्लेटफॉर्म विस्तार, वेटिंग हॉल, शौचालय, पेयजल सुविधा, फुट ओवर ब्रिज और अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा से संबंधित इंटरलॉकिंग सिस्टम, पॉइंट्स और क्रॉसिंग्स की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्धता, गुणवत्ता एवं यात्री हित को सर्वोपरि मानते हुए सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

बनापुरा स्टेशन – यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा का संतुलित मूल्यांकन
बनापुरा स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक  श्री त्रिपाठी ने यात्री सुविधा के साथ-साथ संरक्षा के दृष्टिकोण से भी गहन निरीक्षण किया। उन्होंने टिकट काउंटर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म शेड, प्रकाश व्यवस्था एवं संकेत बोर्ड की स्थिति का मूल्यांकन किया। साथ ही यार्ड में पॉइंट्स, क्रॉसिंग्स एवं ट्रैक की स्थिति को देख सुरक्षा मानकों की पुष्टि की गई। यहां चल रहे अमृत भारत योजना के अंतर्गत स्टेशन भवन और यात्री संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी सराहना की गई।

निरीक्षण के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक  श्री देवाशीष त्रिपाठी ने कहा – “संरक्षा हमारी प्राथमिकता है और यात्री सुविधा हमारा संकल्प। भोपाल मंडल द्वारा स्टेशनों के पुनर्विकास, संरचना सुदृढ़ीकरण और यात्रियों को सुगम सेवाएं प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि हर स्टेशन पर एक सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक वातावरण यात्रियों को मिले।” इस निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (दक्षिण) श्री अभिषेक मिश्रा, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता श्री राव अभिषेक, मंडल परिचालन प्रबंधक (माल) श्री प्रमोद कुमार तिवारी, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री पंकज कुमार दुबे, सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी श्री ममलेश यादव सहित अन्य अधिकारी एवं पर्यवेक्षकगण उपस्थित रहे।

More From Author

वीआईटी भोपाल में आईपीआर जागरूकता पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन हुआ

IPL 2025 के बीच CSK के स्क्वॉड में बदलाव, MI के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को किया शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RO No. 13379/55

city24x7.news founded in 2021 is India’s leading Hindi News Portal with the aim of reaching millions of Indians in India and significantly worldwide Indian Diaspora who are eager to stay in touch with India based news and stories in Hindi because of the varied contents presented in an eye pleasing design format.